मथुरा । श्रीकृष्ण-जन्मस्थान स्थित मन्दिरों में श्रावण झूला उत्सव श्रावण शुक्ल प्रतिपदा बुधवार 3 अगस्त से आरंभ होगा। इस दिन मप्दिर में केसरी घटा के दर्शन होंगे। इसी क्रम में 5 अगस्त को हरियाली तीज पर हरी घटा के दर्शन भक्तों को पर्यावरण रक्षा का संदेष देंगे। 7 अगस्त को बैंगनी घटा, 11 को लाल घटा और 13 व 14 अगस्त को सुप्रसिद्ध काली घटा के दर्शन अपने विराट रूप में होंगे।
संस्थान के सचिव कपिल शर्मा के अनुसार इस बार के काली घटा दर्शन श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत में वर्णित द्वापर काल के ब्रज में श्यामा-श्याम की लीला की साक्षात झलक का अनुभव कर सकें, ऐसा प्रयास संस्थान द्वारा किया जा रहा है। श्रावण महोत्सव का समापन 15 अगस्त को गुलाबी घटा व 17 अगस्त को सफेद घटा के साथ संपन्न होगा। यह जानकारी जनसम्पर्क अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने दी।






Related Items
क्या रही होगी 'किस किसको प्यार करूं2' के पीछे की मजबूरी...!
... ना माना इंसान तो अगली बाढ़ होगी और बेरहम…!
सहकारिता मॉडल पर जल्द ही शुरू होगी टैक्सी सेवा