
छप्पन भोग से अलंकृत होगी गिरिराज जी की तलहटी
मुकुन्द विनोद गार्डन में श्री गिर्राज सेवा समिति अलीगढ़ के पदाधिकारी छप्पन भोग दर्शन की जानकारी देते हुए
गोवर्धन। श्रीगिर्राज सेवा समिति अलीगढ़ की ओर से शनिवार को परिक्रमा मार्ग के मुकुन्द विनोद गार्डन में होने वाले विशेष छप्पन भोग दर्शन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। विशेष छप्पन भोग पूर्व अलीगढ़ से आये श्रद्धालुओं ने परिक्रमा मार्ग व तलहटी में दीपदान कर मनौती मांगी। महोत्सव में राजकुमार सीएल ने बताया कि 27 दिसंबर शनिवार को परिक्रमा मार्ग के मुकुन्द विनोद गार्डन में प्रातः 9 से 12 बजे तक तलहटी में गिरिराज जी का मंत्रोच्चारणों के बीच दुग्धाभिषेक किया जाएगा। भव्य अलौकिक छप्पन भोग के दर्शन 3 बजे से होंगे। गिरिराज जी का भव्य श्रंगार शरद शंकर मुखिया द्वारिकाधीश शैली में करेंगे। रात्रि में श्रीकृष्ण महारास एवं संकीर्तन के साथ गिरिराज जी की परिक्रमा की जाएगी। इस मौके पर राजकुमार सीएल, सुनील कुमार, सुमित कुमार, आदेश गुप्ता, अनूप गुप्ता, अमित सर्राफ, आदेश गुप्ता, अशोक कुमार, देवेश चन्द्रा आदि थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS