श्री बाल रामलीला कमेटी की बैठक सम्पन्न

मथुरा। श्री बाल रामलीला कमेटी की एक बैठक श्रीराम वाटिका गोविन्द पुर में समाजवादी पार्टी के नेता डा0 अशोक अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कहा गया कि वाल रामलीला 117 वर्ष की पुरातन रामलीला है, और सभी के सहयोग से आज एक वृहद रूप धारण कर चुकी हैं। इसी क्रम में आज संस्था के पास अपना एक निजि स्थान भी हो चुका हैं। बैठक में आगामी रामलीलाओं को कराये जाने पर विचार किया गया तथा पदाधिकारियों को अपने दायित्व तत्पपरता से निभाये जाने की अपील की गई। बैठक का संचालन प्रधानमंत्री कन्हैयालाल अग्रवाल ने किया। बैठक में योगेश आवा, बाॅवी हाथीवाले, दुर्गेश विन्दल, विशनदयाल सर्राफ, दीपक कुमार सर्राफ, रामप्रकाश अग्रवाल प्रेस वालें, नितेश अग्रवाल प्रेंस वाले, जितेन्द्र विन्दल, प्रवीण बंसल, चेतन अग्रवाल, विपुल पारीख, राकेश कागजी, राजकुमार बंसल, छगन लाल कागजी आदि उपस्थित थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti