श्री लाडिली जू का बरसाना में हुआ प्राकट्योत्सव

केन्द्रीय मंत्री उमा भारती अभिषेक दर्शन करते हुए 

केन्द्रीय मंत्री उमा भारती पहुंची अभिषेक दर्शन में

बरसाना। राधारानी के जन्मदिवस पर आज पूरे ब्रज में बधाई गाई जा रही हैं। बरसाना स्थित लाड़िली मंदिर में आज सुबह से प्राकट्योत्सव के समय श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मौजूद थी।

 पूरे बरसाने में राधे-राधे की गूंज सुनाई पड़ रही थी। चारों ओर शहनाई और नगाड़े बज रहे थे। लाड़िलीजी के प्राकट्योत्सव के मौके पर बरसानावासियों द्वारा मंदिर में समाज गायन का दौर काफी समय तक चलता रहा। सुबह भोर में राधारानी का जन्म हुआ। भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। चारों ओर राधे-राधे की गूंज सुनाई पड़ीं इसके उपरांत राधारानी के अभिषेक दर्शन में केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती भी पंहुच गयीं। प्रशासन और स्थानीय नगर पंचायत द्वारा इस बार व्यापक इंतजाम किये गये थे। पुलिस-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बरसाने में आज श्रद्धालुओं की अपार भीड़ को देखते हुये भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। राधारानी के दर्शन पाने के लिये श्रद्धालुओं की होड़ लगी रही। ब्रज की अधीश्वरी देवी राधारानी के जन्म का महोत्सव संपूर्ण ब्रजमण्डल में अपूर्व उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. राकेश सिंह, एसपी ग्रामीण अजय कुमार पाण्डेय, एसडीएम गोवर्धन विश्व भूषण मिश्रा, सीओ छाता पीयूष कुमार सिंह सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। सुबह से ही ब्रज के सभी मंदिरों में महारानी का जन्मदिवस बड़े ही श्रद्धाभाव के साथ मनाया गया। महिलाओं में तो इसको लेकर भारी आकर्षण था। राधाष्टमी के पावन पर्व पर अपनी आराध्य राधारानी के अभिषेक दर्शनों की एक झलक पाने के लिए देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं में तड़के से ही होड़ लगी रही। दर्शनार्थियों ने कड़ी सुरक्षा के बीच लाड़ली जी के मंदिर में पहुंचकर राधारानी के दर्शन किय। सुरक्षा के मामले में खासे एहतियात बरते गए थे। इस दौरान मंदिर परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया था।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti