श्री श्री रविशंकर ने किया यमुना मुक्तिकरण अभियान को पूर्ण समर्थन

आर्ट आॅफ लिविंग के प्रणेता श्री श्री रविशंकर ने किया यमुना मुक्तिकरण अभियान को पूर्ण समर्थन

यमुना मुक्तिकरण अभियान को संतो का खासा समर्थन व सहयोग मिल रहा है ।इसी क्रम में अभियान के प्रमुख कार्यकर्ताओ कि एक विशेष बैठक दिल्ली में आर्ट आॅफ लिंिवंग के प्रणेता श्री श्री रविशंकर जी से हुई । बैठक में यमुना जी की वर्तमान स्थिति व समस्या को लेकर गंभीर चर्चा हुई एंव अभियान को लेकर विचार विमर्श किया गया । पुष्टि मार्ग के आचार्य व अभियान के संरक्षक श्री पकंज बाबा ने यमुना जी कि स्थिति को लेकर ब्रज वासियांे में व्याप्त आक्रोश व आगामी पद यात्रा में उमड़ने वाले भारी जनसैलाब के बारे में श्री श्री रविशंकर जी को बताया । अभियान के राष्ट्रीय संयोजक श्री राधाकान्त शास्त्री व मान मन्दिर के राधा प्रिय ने यमुना नदी की समस्या व समाधान पर चर्चा की । श्री श्री रवि शंकर जी ने यमुना जी की बिगडती स्थिति पर गहरा दुख व्यक्त किया व कहा कि वह पूर्व में भी यमुना जी को लेकर बड़ा कार्यक्रम कर चुके है। उन्होनें यमुना मुक्तिकरण अभियान के प्रयासों की सराहना की व इस अभियान में अपने अनुयायियों के साथ पूर्ण सहभागिता करने की बात कहीं । उन्होने यमुना जी को स्वच्छ व निर्मल बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जाने की वकालत की । इस बैठक में अभियान के महासचिव हरेश ठेणुआ, मीडिया सलाहकार सुशील गोस्वामी, राष्ट्रीय सचिव पंकज शास्त्री आदि उपस्थित थे ।

गुजरात के पुष्टिमार्गिय वैष्णव भर रहे है यमुना मुक्ति की हुंकार

यमुना को मुक्त कराने के लिये ब्रज ही अपितु ब्रज से बाहर भी लोगो ने हुंकार भरनी शुरू कर दी है। अपितु ब्रज बाहर अन्य राज्य और देशो में रहने वाले लोग यमुना को मुक्त कराने की आवाज इतनी जोर से उठा रहे कि सरकार के कानों तक पहुॅच सके। अब की बार स्वच्छ यमुना की धार यह ध्येय वाक्य अब गुजरात की गलियों में भी गुंजायमान होने लगा है। यमुना की निर्मल धारा को यमुना मुक्तिकरण अभियान के साथ ब्रज में पुनः वापस लाने के लिये गुजरात के पुष्टिमार्गिय वैष्णव यमुना भक्त अब हुकांर भरने लगे है। इसके चलते अभियान के जुड़े गुजरात के पुष्टिमार्गिय वैष्णवों द्वारा गुजरात में विभिन्न बडे कार्यक्रमों के माध्यम से लोगो को यमुना मुक्तिकरण अभियान से जोड़ 15 मार्च 2015 को होने वाली यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में सहभागिता की अपील की जा रही है।

गुजरात के मांहवी के पुष्टिमार्गिय आचार्य श्री शरद बाबा ने बताया कि यमुना महारानी स्वच्छ निर्मल हो हर वैष्णव भक्त यही चाहता है। यमुना जी को मुक्त कराने के लिये 15 मार्च 2015 को कोसीकलाँ से दिल्ली तक होने वाली यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में भाग लेने के लिये गुजरात के भक्त उत्साहित है। यहाॅ पर छोटी बडी जनसभाये कर, यमुना को मुक्त कराने के लिये माननीय प्रधानमत्री जी के लिये पीटीशन बनाई गयी है जिस पर हस्ताक्षर अभियान चला हस्तााक्षर कराकर सैकड़ो पीटीशन रोजाना प्रधानमंत्री कार्यालय भेजी जा रही है।इसके अलावा अभियान के कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्ककर 15 मार्च की पदयात्रा के विषय में जानकारी दे लोगो को पदयात्रा में भाग लेने के लिये आवह्न किया जा रहा है। 

इसी क्रम में गुजरात में आचार्य श्री शरद बाबा महाराज की अध्यक्षता में एक विशाल जन सभा आयोजित की गई। जिसमे हजारों वैष्णवों द्वारा भाग लिया गया। परम पूज्य आचार्य श्री शरद बाबा महाराज ने सभी उपस्थित भक्तों को सम्बोधित करते हुये बिना यमुना ब्रज का महत्व नहीं है। भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं की साक्षी रही यमुना ब्रज की पहचान है। उनकी रक्षा के लिये प्रत्येक वैष्णव, ब्रजवासी, यमुनाभक्त और प्रकृति प्रेमियों को भारी संख्या में संगठित हो यमुना की रक्षा करनी चाहिये। उन्होने सभी से आवह्न करते हुये कहा कि 15 मार्च को होने वाली पदयात्रा में भाग लेने के लिेये सभी अभी से पदयात्रा में जाने की तैयारियां कर लो। इस कार्यक्रम मे उपस्थित लोगो को यमुना जी पर बने विडीयो को दिखया गया ।

यमुना मुक्तिकरण के लिए कूदे हिन्दु महासभा व दिल्ली के अन्य संगठन।

दिल्ली में यमुना मुक्तिकरण अभियान को सफल बनाने के लिए अनेक संगठन सामने आ रहे है व अपना समर्थन प्रदान कर रहें। रविवार को दिल्ली में हिन्दु महासभा के मुख्यालय पर हुई अभियान को जन जन तक पहुचाने व सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया। रणनीति के तहत सम्पूर्ण दिल्ली को  7 ब्लाकों  में विभाजित कर जन सम्पर्क , सोशल मीडिया , बैठको के माध्यम से 13 मार्च तक हर व्यक्ति तक पहुचाने की रणनीति तैयार की गई ।

इस योजना में दिल्ली के प्रमुख संगठन अपनी पूर्ण सहभागिता देगें । बैठक में गौ रक्षा दल दिल्ली के अध्यक्ष राजीव जी भाटिया , सर्वदलीय गौ रक्षा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, वीर सेना के प्रमुख इन्द्र वर्मा , हिन्दु ब्रह्म समाज के चन्द्र शेखर, अनुभूति के अध्यक्ष संजय गौतम , हिन्दु महासभा के अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश कौशिक, गौ रक्षा कमाण्डों के सुरेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे व सभी ने यमुना मुक्तिकरण का संकल्प लेकर अभियान को पूर्ण समर्थन दिया ।

आज जुडेगें अभियान से लाफटर चैलेंज के कलाकार 

यमुना मुक्तिकरण अभियान से सामाजिक संगठन व संस्थाऐ जुड़ रही है । इसी क्रम में आज टी.वी. कार्यक्रम लाफ्टर चैलंेज की हस्तियाँ अभियान को समर्थन वृन्दावन पहुचेगी। प्रसिद्व हास्य कलाकार प्रताप फौजदार , दीपक सैनी व ख्याली आज वृन्दावन में वैरागी आश्रम (परिक्रमा मार्ग) पर अभियान से जुड़ने व समर्थन देने पहुचेगें । इस अवसर पर वह अपने हास्य कौशल से सभी को यमुना मुक्तिकरण अभियान से जुड़ने का संदेश देगें ।

कार्यक्रम का समय:- दोपहर 12ः00 से 03ः00 बजे तक ।

भारी संख्या में 15 मार्च को पदयात्रा में भाग लेगे ब्रजवासी

आगामी 15 मार्च को होने वाली यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा की तैयारियाँ में और तेजी ला दी गई है। अभियान का यमुना प्रचार रथ के साथ मथूरा, फरह, छाता, नन्दगांव, गोवर्धन आदि ब्लाकों में ब्लाक प्रमुख के नेतृत्व में प्रचार रथों द्वारा गांव गांव में घूम घूम कर प्रचार किया जा रहा है। इन प्रचार रथों ने ब्रजवासियों में यमुना को मुक्त कराने के लिये  पूर्व से भी कई गुना बडे उत्साह और  उमंग का संचार कर दिया है। एक एक गांव से सैकडो की संख्या में ब्रजवासी यात्रा में चलने के लिये नाम लिखा यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में चलने के लिये तैयार हो रहे है। 

अभियान की रणनीती और रूपरेखा पर किया गया विचार विमर्ष

यमुना को मुक्त कराने के लिए यमुना मुक्तिकण अभियान द्वारा किये जा रहे आन्दोलन की रूपरेखा और रणनीतियों पर विचार विमर्श करने के लिये दिनांक 23 फरवरी दिन सोमवार को वरीष्ठ पदाधिकारीयो की की  बैठक आहूत की गई। जिसमें अभियान के पदाधिकारियों द्वारा भाग लिया गया।  अभियान के राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ ने कहा कि आन्दोलन की तिथि नजदीक आ गई है इसलिये अब ब्रजवासियों और सभी यमुना भक्तों को कमरकस लेने होगी। इस बार का आन्दोलन निर्णायक आन्दोलन होगा। ब्रजवासी और यमुना भक्त बिना यमुना को मुक्त कराये कदम पीछे नहीं हटाने वाले है। 

आगे की रणनीतियों पर विचार करते हुये अभियान के पदाधिकारियों द्वारा अभियान के प्रचार प्रसार और सरकार पर यमुना को मुक्त कराने के दबाब बढाने पर चर्चा की । 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti