श्री श्री रविशंकरजी हुए व्यथित यमुना की दशा जानकर

   

24 फरवरी को आर्ट आॅफ लिविंग के प्रणेता श्री श्री रविशंकर जी के वृन्दावन आगमन पर यमुना रक्षक दल के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। बैठक में उन्हे वर्तमान में प्रदूषित हो रही यमुना के विषय में बताया गया। जिस पर श्री श्री रविशंकर जी नेे कहा कि प्रत्येक ब्रजवासी स्वयं को गोपाल का स्वरूप देखकर ब्रज को पुनः कृष्ण के समय का ब्रज बनाने का संकल्प लें। यमुना की वर्तमान स्थिति से वे बहुत ही व्यथित हुये और कहा कि यमुना को पुनः ब्रज में आना ही होगा, ये कार्य सरकार को करना ही पड़ेगा। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव ने बताते हुये कहा कि महाराज श्री ने 11 मार्च के आन्दोलन को समर्थन देते हुये कहा कि हम हर प्रकार से आन्दोलन को समर्थन एवं इसका साथ देंगे। श्री श्री रविशंकर जी ने यमुना रक्षक दल के पदाधिकारियों से पूरे आन्दोलन को समझा साथ ही उनके इस प्रयास की सराहना भी की। 

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसोदिया, राष्ट्रीय सचिव श्रीमती सीता अग्रवाल, नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, जिला प्रभारी डाॅ0 राजवीर सिंह, वैराग्य स्वरूप ब्रह्मचारी जी,  गोपाल,  प्रणव अग्रवाल उपस्थित थे। 

शहीद भगत सिंह के पौत्र द्वारा हुआ यमुना रक्षक दल कार्यालय का उद्घाटन ।

बल्लभगढ़ में मोहना रोड निकट दीप धर्म कांटा स्थित यमुना रक्षक दल कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यालय के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि शहीद भगत सिंह के पौत्र यादवेन्द्र सिंह सिंधू थे। उन्होने फीता काटकर कार्यालय का शुभांरभ किया। यादवेन्द्र सिंह सिंधू ने यमुना रक्षक दल का समर्थन करते हुये कहा कि यमुना रक्षक दल द्वारा यमुना मुक्ति व शुद्धिकरण का कार्य विशेष सराहनीय है। 11 मार्च की वाहन यात्रा एवं 12 मार्च को बल्लभगढ से दिल्ली संसद भवन तक होने वाली विशाल पदयात्रा के विषय में उन्हे अवगत कराया गया। प्रदूषित होती यमुना को लेकर उन्होने चिंता व्यक्त की एवं कहा कि यमुना के जहरीले जल के कारण किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है, करोड़ों लोग भयंकर बीमारियों से ग्रसित हैं। सरकार को यमुना के जल को निर्मल एवं अविरल बनाने के लिये शीघ्र ही ठोस कदम उठाने चाहिये। इस समारोह में सैकड़ों यमुना भक्त उपस्थित थे।  

इस अवसर पर सुरेन्द्र सिंह चैहान, संदीप चाहर, गौरव शर्मा, रविन्द्र फौजदार, जयपाल शास्त्री, मनवीर डागर, पवन कुमार, सचिन कुमार, सत्येन्द्र मौर्य, वीरेन्द्र कल्याण, वीरेन्द्र बलहारा आदि उपस्थित थे।

चौमुहां, छटीकरा एवं पूरे वृन्दावन नगर में यमुना रथ द्वारा भ्रमण कर लोगों को किया जागरूक

11 मार्च की वाहन यात्रा एवं 12 मार्च को होने वाली पदयात्रा को सफल एवं ऐताहासिक बनाने के लिये आज जिला प्रभारी डा0 राजवीर सिंह एवं ठा. अजयपाल सिंह के नेतृत्व में यमुना प्रचार रथ चैमुहां, छटीकरा एवं पूरे वृन्दावन नगर में भ्रमण करते हुये एवं कीर्तन-भजन करते हुये लोगों से यमुना के इस आन्दोलन में भाग लेने के लिये जागरूक किया गया। वहीं  प्रसिद्ध लोकगीत गायक सियाराम यादव के नेतृत्व में निकले रथ ने आज ग्राम परखम, दलौता, सेहई, नगला कारम, बाजना, काठरोठ, शेरगढ़, बरई आदि गाँवों में जनजागरण कर लोगों को यमुना के लिये जागरूक किया गया।  वहीं वृन्दावन स्थित गोविन्द मठ कार्यालय पर आचार्य प्रवर ए.एस. विज्ञानाचार्य जी सान्निध्य में प्रसिद्ध भागवत वक्ता बालशुक प्रियाशरण जी ने यमुना के इस आन्दोलन को सफल बनाने के लिये अपना तन-मन-धन से पूरा सहयोग करने का वचन दिया एवं सभी यमुना भक्तों से विनम्र निवेदन करते हुये बताया कि भगवान श्री कृष्ण निर्मल यमुना के पावन तट पर ही लीलायें करते हैं न की प्रदूषित यमुना तट पर ‘‘यमुना जल कल्लोलं सदा क्रीड़ति माधवः‘‘ यह पुराणों का वाक्य श्री कृष्ण का कालिन्दी के प्रति विशेष प्रेम अभिव्यक्त करता है अतः हम सभी के सार्थक होने चाहिये कि श्री कृष्ण यमुना के निर्मल एंव अविरल तट पर हमेशा लीलायें करें और यमुना जी का पौराणिक स्वरूप पुनः हमें देखने को मिले। इस अवसर पर डाॅ0 रामदत्त मिश्र, सुरेन्द्र बहादुर, सोनू जादौन, तेजपाल सिंह, सूखा भगत, पवन सिंह, मुरारी प्रधान, उपेन्द्र यादव, पप्पू निषाद, भगत सिंह निषाद, अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS

  1. Agra Battles Water Crisis As Yamuna Is Highly Polluted




Mediabharti