श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर तैयारियांे को अंतिम रूप

 जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान आकर्षक झांकियां और नयनभिराम रोशनी में डूबा हुआ 

आज से ही बढने लगी श्रद्धालुओं की संख्या

श्रीकृष्ण जन्मस्थान क्षेत्र में कड़े सुरक्षा प्रबंध

चप्पे-चप्पे पर पुलिस और खुफिया तंत्र की नजर

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर शनिवार सुबह से ही धूमधाम से मनाया जायेगा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर इसको लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान को भव्य रूप से सजाया गया है। आकर्षक झांकियां और नयनाभिराम रोशनी लोगों के लिये आकर्षण का केन्द्र होगी। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के आसपास प्रशासन द्वारा सभी दुकानदारों को दायरे मंे रहने की चेतावनी दी गयी है। तीर्थयात्रियों की बढती संख्या को ध्यान में रखते हुये आसपास के दुकानदारांे को सड़क पर सामान न लगाने की चेतावनी भी दी गयी है। चारों तरफ सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान आने वाले सभी मार्गों पर कड़ी निगरानी और चैकिंग भी कल से होगी ताकि कोई अप्रिय घटना न हो जाये। जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह चैकन्नी होकर इस मेले को कुशलतापूर्वक संपन्न कराने के लिये प्रयास कर रही है। जिलाधिकारी राजेश कुमार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. राकेश सिंह के अलावा नगर मजिस्ट्रेट और पुलिस के बड़े अफसर श्रीकृष्ण जन्मस्थान और उससे जुड़े महत्वपूर्ण स्थानों का लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थायंे तय करते देखे जा रहे हैं। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा समिति द्वारा भी तीर्थयात्रियांे के लिये पूरी सुविधायें मुहैया करायी जा रही हैं। जन्मभूमि के आसपास श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुये वहां पुलिस के पूरे इंतजाम किये गये हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तीर्थयात्री रेल और सड़क मार्ग से लगातार मथुरा पंहुच रहे हैं। ब्रज में श्रद्धालुओं की संख्या दो दिन से निरंतर बढ़ रही है। बाजारों में भी तीर्थयात्री नजर आ रहे हैं। मथुरा, वृन्दावन, गोकुल, गोवर्धन, नंदगांव, बरसाना में भी श्रद्धालु दर्शनों के लिये पहुंच रहे हैं। गोकुल, महावन में भी भगवान के जन्मोत्सव की तैयारियां चल रही हैं। इस बार अभी तक श्रद्धालुओं की संख्या कोई खास नहीं है। भारतीय किसान यूनियन के लोग जरूर बाजारों मंे हरी टोपी लगाये नजर आ रहे हैं। इनके टोल के टोल बाजारों में इकटठे देखे जा सकते हैं। महिला, पुरूष, बच्चे सभी प्रमुख मंदिरों के दर्शन करते देखे जा रहे हैं। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti