
हर शहर और गांव मंे हो गौशाला- राजेन्द्र दास महाराज
उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलकान्त उपमन्यु एडवोकेट ने आरती उतारकर किया व्यास पीठ का पूजन
मथुरा। गऊ को बचाने के लिए अपने स्तर पर हर सम्भव कोशिश करें। जो जहाँ है वहीं रहकर गौवंश की सेवा करें और अपनी आमदनी में से कुछ न कुछ बचा कर गौ सेवा में जरूर लगायें। मेरा स्वप्न है की हर शहर, हर नगर, हर गावं में एक गौशाला हो जहाँ गौमाता सुरक्षित रहें। गौशाला में निःस्वार्थ भाव की अवरल धरा से निरंतर गौ सेवा निष्पादित हो उक्त बातें श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लीला मंच पर आयोजित श्रीमद् भागवत कथा एवं ज्ञान यज्ञ में द्वाराचार्य मलूकपीठाधीश्वर राजेन्द्र दास महाराज ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि गौमाता में 33 करोड देवी देवता निवास करते हैं और भगवान ने भी हर अवतार में गौ माता की सेवा की है। श्री महाराज ने सभी से एक गौ माता पालने का आह्वान भी किया। इस मौके पर खास तौर पर पहुंचे उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष कमलकान्त उपमन्यु एडवोकेट ने कथा के दौरान आरती उतारकर व्यास पीठ का पूजन किया। इस अवसर पर आयोजक कन्हैयालाल स्वीटी, दीनानाथ चैध्री, मुरलीध्र चैध्री, श्रीशरन चैध्री द्वारा श्री उपमन्यु को गौ-माता की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। मलूकपीठाधीश्वर राजेन्द्र दास महाराज ने कथा में उपस्थित सभी श्रद्वालूओं से रविवार को जडखोर गौशाला में चलने का आह्वान भी किया। जहां गौ माताआंे की पूजन किया जायेगा। कथा के दौरान मुख रुप से एसपी सुरक्षा हिरदयेश कुमार, भागवताचार्य मनोज मोहन शास्त्राी, रामचरन दास खाक चैक, मौनी बाबा, दीनबन्ध्ु महाराज, ललितकृष्ण, राधिकादास, गोपालकृष्ण, विजय कंजानी, सुरेश चन्द्र सुपाडी वाले, कन्हैया लाल बजाज, डाॅ. मुकेश शर्मा, विष्णू शर्मा, के अलावा आयोजक मण्डल के मुरारी चैध्री, नन्दकिशोर, प्रदीप चैध्री, त्रिलोकीनाथ चैध्री, राकेश चैध्री, सुरेश चैध्री, राजेश चैध्री, नवीन चैध्री आदि उपस्थित रहे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS