श्रीकृष्ण जन्मस्थान में महिला श्रद्धालु की चैन काटी

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान जैसे अति सुरक्षा वाले स्थान पर भी चैकसी ढीली है जिसका फायदा उठाते एक महिला जेबकट ने एक तीर्थयात्री श्रद्धालु महिला की प्लास से चैन काट ली। सवाल यह उठता है कि अति सुरक्षा जोन में आखिर यह लोहे का प्लास कैसे पंहुच गया। श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा व्यवस्था पर यह घटना प्रश्नचिन्ह लगा रही है। आये दिन यहंा उठाईगीरी की घटनायें इतनी भारी भरकम सुरक्षा व्यवस्था को खुली चुनौती दे रही है। बताते हैं कि कल श्रीकृष्ण जन्मस्थान की सुरक्षा में सेंध लगाकर एक चैन स्नैचर युवती ने रिटायर बैंक मैनेजर की पत्नी की दो तोले सोने की जंजीर को भागवत भवन में काट लिया। साथ में दर्शन कर रही दूसरी महिला ने देखकर शोर मचाया तो चैन स्नैचर युवती वहां से भाग गयी। अति सुरक्षा जोन में भी वारदातंे पुलिस को चुनौती बनी हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti