मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्य अधिशासी अधिकारी राजीव श्रीवास्तव ने आज जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते आगामी पांच सितंबर को जन्माष्टमी के अवसर पर क्षेत्र के सभी संपर्क मार्ग मरम्मत और जलभराव से मुक्त कराने और जन्मस्थान से जुड़े मार्गों की मरम्मत, वाहन पार्किंग की व्यवस्था, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, जन्माष्टमी के दिन मथुरा-वृन्दावन रेल को रोकने और नगर पालिका द्वारा जन्मस्थान के आसपास के क्षेत्रों में हो रहे अतिक्रमण हटाने, सफाई, चूना छिड़काव, प्रकाश व्यवस्था, पेजयल, सामानघर, जूताघर, अस्थायी व चलित मूत्रालय, शौचालय बनवाने को कहा है। उन्होंने जन्माष्टमी के अवसर पर अवैध पशु कटान और शराब की बिक्री पर रोक लगाने, प्राथमिक चिकित्सा शिविर लगाने की मांग की है।





