श्रीमद् भागवत कथा व काॅलेज के वार्षिकोत्सव में किया यमुना हेतु जागरूक

भागवत कथा में यमुना आन्दोलन को अपील करते भक्त

मथुरा। खायरा में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में उपस्थित ब्रजवासियों को सम्बोधित करते हुये अभियान के संयोजक राधाकान्त शास्त्री ने सभी से यमुना की रक्षा के लिये 15 मार्च को पदयात्रा में चलने का आवह्न किया। भागवताचार्य हेमन्तकृष्ण गोस्वामी ने भी भक्तों यमुना महात्म का विस्तृत वर्णन करते हुये 15 मार्च को यमुना मुक्ति के लिये चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर लच्छीराम, सीताराम, देवकी नंदन, तेजराम, मुकेश पहलवान, बांके बिहारी, मदनलाल आदि उपस्थित रहे। श्री शिवचरन महाविद्यालय के वार्षिकोत्सव के अवसर पर अभियान के संयोजक राधाकान्त शास्त्री जी को आमन्त्रित किया। इस अवसर पर उपस्थित छात्रों व क्षेत्रवासियों को सम्बोधित करते हुये अभियान के संयोजक राधाकान्त शास्त्री ने लोगों से यमुना अभियान में भाग लेने की अपील की।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti