मथुरा। श्रीमाथुर चतुर्वेद परिषद द्वारा प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले कंस वध मेला की तैयारियां जोर-शोर से जारी है, इसके लिए देश के विभिन्न हिस्सों सहित विदेशों में रह रहे चतुर्वेदी समाज के लोगों का यहां आना शुरू हो चुका है। मेले की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज सम्पन्न हुई बैठक में परिषद के मुख्य संरक्षक एवं प्रमुख उद्योगपति महेश पाठक ने बताया कि मेले में निकलने वाली शोभायात्रा के दौरान आकर्षक झांकियां लोगों की मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहेंगी। 19 नवम्बर से विश्राम घाट पर शुरू होने वाले कार्यक्रम 21 नवम्बर शाम को कंसवध मेले के साथ सम्पन्न होंगे। इस दौरान योगेन्द्र नाथ चतुर्वेदी, राकेश तिवारी एड, संजीव चतुर्वेदी एड, ब्रजेश चतुर्वेदी, मनोज पाठक, अमित चतुर्वेदी, कमल चतुर्वेदी, कृष्ण कुमार चऊअनजी, अनुराग चतुर्वेदी, अभिनय चतुर्वेदी, आशीष, अरविन्द चतुर्वेदी, दीपक, मोहित आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





