श्रेया घोषाल ने गाया पद्मावती का पहला गीत

श्रेया घोषाल ने गाया पद्मावती का पहला गीतसंजय लीला भंसाली ‘पद्मावती’ के फिल्मांकन से पूर्व उसके गीत संगीत की तैयारियां कर रहे हैं। बाजीराव मस्तानी के बाद वे एक बार फिर से बतौर संगीतकार श्रोताओं को अपनी धुनों से सराबोर करने आ रहे हैं। बाजीराव मस्तानी के संगीत ने कमोबेश हर पुरस्कार में अपना परचम लहराया था।संजय लीला भंसाली की पसन्दीदा श्रेया घोषाल ने बाजीराव मस्तानी के गीत ‘मैं दीवानी मस्तानी हो गई’ के लिए इस वर्ष कई पुरस्कार प्राप्त किए हैं।श्रेया घोषाल ने ट्विटर पर जानकारी दी कि आज उन्होंने अपनी जिन्दगी का लैण्डमार्क गीत फिल्म पद्मावती के लिए रिकॉर्ड किया, जिसे संजय लीला भंसाली सर से संगीतबद्ध किया है। इस गीत को रिकॉर्ड करते हुए मुझे भावनात्मक रूप से आत्मिक सन्तुष्टि के क्षणों में जीने का अवसर मिला। उन्होंने दूसरा ट्विट करते हुए लिखा, संजय लीला भंसाली ने पद्मावती के लिए दिल से गाने के लिए मजबूर करने वाला संगीत बनाया है। साभार-khaskhabar.com

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login