षष्ठ पीठाधिश्वर परम पूज्य श्र बल्लभराय जी महाराज ने कहा कि यमुना का मुक्त होना आवश्यक

यमुना मुक्तिकरण को लेकर सूरत में विशाल जन सभा आयोजित की गयी। जिसमें पुष्टिमार्गिय आचार्य श्री षष्ठ पीठाधिश्वर बल्लभराय जी महाराज द्वारा उपस्थित वैष्णवों से यमुना मुक्ति के लिये 15 मार्च की पदयात्रा में जोरदार  आवह्न किया गया। उन्होने उपस्थित भक्तों से 15 मार्च की पदयात्रा के लिये अभी रिजर्वेशन कराने की बात कही साथ ही कहा कि यमुना के बिना हम सभी अधूरे है और उनकी रक्षा के लिये कैसी भी परिस्थितियों का सामना करना पड़े पीछे नहीं हटना है। षष्ठ पीठााधिश्वर परम पूज्य श्री बल्लभराय जी महाराज की अध्यक्षता में यमुना मुक्तिकरण के लिये  आयोजित सभा में भाग लिया। इस सभा में हजारों की संख्या में वैष्णव जन उपस्थित रहे। परम पूज्य श्री बल्लभराय जी यमुना मुक्तिकरण अभियान को पूर्ण समर्थन देते हुये कहा कि सरकार भावी पीढी के विकास की बात करती है परन्तु वर्तमान और भावी दोनो पीढीयों के भविष्य की कोई चिन्ता नहीं है यमुना में आज दिल्ली के नालों का जल आ रहा है जिसके के कारण ब्रज के गांवों में बीमारियों ने अपना घर बना लिया है। जो सरकार नाले के पानी को यमुना बताती है वह ब्रजवासियों और भक्तों के साथ धोखा कर रहे है। सरकार कोई भी हो जो यमुना के लिये काम नहीं करेगा उसके खिलाफ पूरा देशा आन्दोलित होगा। 15 मार्च के आन्दोलन में गुजरात से हजारों वैष्णव पदयात्रा में भाग लेगें। राष्ट्रीय सचिव पंकज शास्त्री द्वारा उपस्थित सभी वैष्णवों को अभियान के विषय में पूरी जानकारी देते हुये 15 मार्च को पदयात्रा में भाग लेने का आवह्न किया। 

उपस्थित हजारों भक्तों ने हाथ उठाकर यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में भाग लेने का संकल्प लिया और कहा कि हम यमुना महारानी को मुक्त कराने लिये कोसी से दिल्ली तक जायेगे। 

राष्ट्रीय सचिव पंकज शास्त्री ने आगे के कार्यक्रम की जानकारी देते हुये बताया  कि सूरत के बाद हरिद्वार, सुन्दर नगर, खण्डवा, उज्जैन, पीपरिया, इन्दौर, धमतरी, रायपुर, और कर्नाटक में बिल्लारी आदि शहरों में यमुना मुक्तिकरण के लिये जनसभायें आयोजित की जायेगी।  


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS

  1. Agra Battles Water Crisis As Yamuna Is Highly Polluted




Mediabharti