संकल्प आनंद आत्महत्या काण्ड में कल मथुरा में गवाही देंगे आईजी

मथुरा। आईजी नागरिक सुरक्षा अमिताभ ठाकुर अपने ही डीजी कमलेन्द्र प्रसाद के खिलाफ गीतकार संतोष आनंद के बेटे संकल्प आनंद आत्महत्या मामले में पुलिस के सामने गवाही देने कल मथुरा पहुंचेंगे।

पूर्व में उन्होंने प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी को पत्र लिख कर बताया था कि श्री प्रसाद के साथ पिछले लगभग डेढ़ माह के साथ में उन्होंने उनकी कार्यप्रणाली में वे सभी बातें देखीं जो संकल्प आनंद ने अपने सुसाइड नोट में कहा था। श्री प्रसाद नीचे के अफसरों पर दवाब बना कर उनसे आलेख लिखवा कर तमाम निर्णय करते हैं. साथ ही वे अपने काम में इतने अधिक जानकार हैं कि यह असंभव है कि उनकी जानकारी के बिना उनके दफ्तर में कोई भी सही या गलत काम हो जाए और श्री प्रसाद द्वारा उनकी गैरजानकारी में कोई काम हो जाने की बात पूर्णतया अमान्य है। इन तथ्यों के आधार पर श्री ठाकुर कल इस मामले के मथुरा पहुँच कर विवेचक को अपना बयान दर्ज करायेंगे।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login