मथुरा। संजय पब्लिक स्कूुल चैमुहाॅ में रक्षा-बन्ध्न के उपलक्ष्य में राखी व ग्रीटिंग कार्ड बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के समस्त छात्रा-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कक्षा प्रथम से चतुर्थ तक के छात्रा-छात्राओं के बीच ग्रीटिंग कार्ड बनाओ प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। जिसमें बच्चों ने सुन्दर-सुन्दर कलाओं को प्रस्तुत किया। कक्षा द्वितीय के छात्रा इस प्रतियोगिता में विजयी रहे। इसमें करन सिंह, आकाश सिंह व तरुण राजपूत ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके उपरान्त राखी बनाओ प्रतियोगिता,आयोजित की गई जिसमें कक्षा पाँच से सात तक के छात्रा-छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगता के माध्यम से भी बच्चों ने अपनी कला को निखारने का प्रयास किया। इस प्रतियोगिता में चन्द्रकान्ता ने प्रथम स्थान, विशाल राजपूत ने द्वितीय स्थान व निशांत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बच्चों की ओर से बनी राखियों में से कुछ राखियाँ सीमा पर देश की रक्षा कर रहे जवानों के लिए भिजवाई गई और उनकी लम्बी उम्र की कामना की। इस प्रतियोगिता के चलते बच्चों में रक्षाबन्ध्न के पर्व को लेकर अत्यन्त उत्साह दिखाई दिया। विद्यालय के प्रधनाचार्य एस0के0वैष्णव ने रक्षाबंध्न के अहम महत्व को समझाया तथा राखी से संबन्ध्ति ऐतिहासिक जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन सुचारु रुप से किया गया जिसमें सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं व छात्रों का पूर्ण सहयोग रहा। कार्यक्रम में मुख्य संयोजक, चित्राकार किंग, श्रीकृष्ण कुन्तल, जगराम रहे। इस अवसर पर एम0पी0गौतम, संतोष गौतम तथा अध्यापक एवं अध्यापिका श्रीमती गायत्राी वैष्णव, मयंक भारद्वाज, बिमल कुमार, गोबिन्द ब्रज मोहन, अनुराध शर्मा, शक्ति दीक्षित, नीता सक्सेना, रमा शर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शालिनी शर्मा, सुश्री संतोषी शर्मा उमाशंकर, द्वीप्ति सिंह ने किया।





