संजय राय बने आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष

दिल्ली । इंटेलीजेन्स मीडिया एसोसिएशन (IMA) के राष्ट्रीय अधिवेशन सोमवार को मयूर बिहार में संपन्न हुआ।  अधिवेशन में ईशान टाइम्स ग्रुप के प्रधान संपादक संजय राय को सर्वसम्मति से नया राष्ट्रीय  अध्यक्ष चुना गया और निवर्तमान अध्यक्ष मंजू  वार्ष्णेय को राष्ट्रीय परिषद का संयोजक बनाया गया है। इस मौके पर आईएमए द्वारा एक वर्षीय पत्रकारिता पाठ्यक्रम की शुरआत की भी घोषणा की गयी। विनीत मौर्य को उत्तर प्रदेश का सह संयोजक बनाया गया है।  

अधिवेशन को सम्बोधित करते हुए  IMA के संस्थापक/ राष्ट्रीय संयोजक  नरेंद्र एम. चतुर्वेदी ने कहा आईएमए को शीघ्र ही अन्य प्रदेशों में विस्तार दिया जायेगा। पत्रकरिता से जुड़ रहे नए पत्रकार साथियों को विशेष प्रशिक्षण कैम्पों द्वारा देश-विदेश  के जाने-माने  वरिष्ठ पत्रकारों द्वारा पत्रकारिता का व्यवहारिक प्रशिक्षण अभियान चलाया जायेगा।  पत्रकारिता पाठ्यक्रम के निदेशक डॉ. धर्मराज सिंह को बनाया गया है।  नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राय ने कहा पत्रकार साथियों के साथ होने वाले उत्पीड़न,अयाचार के खिलाफ संगठन संघर्ष करेगा। संगठन को विस्तार देने के लिए देशभर में सदस्यता अभियान और भ्रमण  शुरू किया जायेगा ताकि सरोकारों की पत्रकारिता को  मजबूत किया जा सके। उत्तर प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष व दृष्टांत के संपादक अनूप गुप्ता ने कहा संगठन को प्रदेश में  मजबूत बनाने के लिए हर जिले का दौरा कर फाइटर पत्रकारों को चिन्हित कर संगठन से जोड़ा जायेगा और उनके अनुभवों को नए पत्रकार साथियों के साथ संवाद अभियान द्वारा साझा किया जायेगा। . पत्रकारिता पाठ्यक्रम के निदेशक  डॉ. धर्मराज ने नए पत्रकार साथियों की हिंदी पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा की संगठन इस दिशा में जल्दी एक व्यवहारिक प्रशिक्षण अभियान शुरू करने जा रहा है ताकि नए पत्रकार साथियों के आत्मविश्वास को मजबूती दी जासके। वरिष्ठ पत्रकार विवेक दत्त मथुरिया ने ग्रामीण पत्रकारिता की दयनीय स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे ग्रामीण पत्रकार साथियों को उचित संरक्षण और संवर्धन की जरुरत है और यह काम आइएमए द्वारा किया जायेगा।राष्ट्रीय परिषद की नवनियुक्त संयोजक मंजू वार्ष्णेय ने कहा महिला पत्रकारों को संगठन से जोड़ने का अभियान चलाया जायेगा और उनकी समस्याओं के लिए संघर्ष किया जायेगा। 

अधिवेशन में प्रमुख रूप से उपस्थित प्रतिनियों में दबंग हरियाणा के संपादक विष्णु चौहान, अमित वार्ष्णेय, प्रदीप शर्मा, विनीत मौर्या, गुंजन राजपूत, अनुज वार्ष्णेय, सहित दर्जनों पत्रकार साथी उपस्थित थे।  संचालन दीपक गोस्वामी ने किया।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login