
नई दिल्ली। "द इंडियन आइकॉन" (टीआईआई) पुरस्कार विश्व स्तर पर भारत की पहचान बनाने में लोगों के महान योगदान के लिए सभी क्षेत्रों के लोगों के प्रयासों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है। ग्लोबल एडवर्टाइज़र ने बांद्रा में 120X140 फुट का एशिया की सबसे बड़ी होर्डिंग लगाया है और आउटडोर पब्लिसिटी में सफलता पूर्वक १८ वर्ष पूरे किये हैं। जिसके लिए ग्लोबल एडवर्टाइज़र के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव गुप्ता को "द इंडियन आइकॉन" पुरस्कार से २१ जून २०१४ को दिल्ली के अशोक होटल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया गया। उनके साथ क्रिकेटर कपिल देव, ओलम्पिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा और बॉलीवुड अभिनेता अरुण बख्शी को भी उनके संबंधित क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए टीआईआई पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर ग्लोबल एडवर्टाइज़र के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव गुप्ता ने कहा," मैं बहुत खुश हूँ और "द इंडियन आइकॉन" पुरस्कार की जूरी मेंबर को धन्यवाद देता हूँ। यह पुरस्कार मेरी पूरी टीम को जाता है, उनके साथ के बिना यहाँ तक पहुँचना संभव नहीं था। जब लोग मिलकर चलते है ,तब एक सफल कंपनी तैयार होती है। "
Sanjay Sharma Raj
(P.R.O.)





