भण्डारे में भारी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया
मथुरा। ब्रज के प्रसिद्ध संत और लक्ष्मीनारायण मंदिर में लंबे समय तक ईश्वर साधना में लीन रहने वाले महाराज पं. गयाप्रसाद जी की आज पुण्यतिथि के मौके पर हनुमान बाग स्थित सियारामदास बाबा के आश्रम पर बड़ा भण्डारा आयोजित किया गया जिसमें आसपास के विभिन्न गांवों के महिला-पुरूष और बच्चों की संख्या देखने लायक थी। भण्डारे में सुदूर प्रांतों से आये बाबा के भक्त मौजूद थे। काफी श्रद्धालु भण्डारे की प्रतीक्षा में इंतजार करते देखे गये। तहसील गोवर्धन का उदघाटन करने के बाद सपा के महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव भी बाबा सियारामदास के आश्रम पंहुचे और उन्हें नमन कर उनसे धर्म और ज्ञान पर चर्चा की। हालंाकि सपा के लोगों ने इसमें काफी विघ्न भी डाला। बाद में वे प्रसाद ग्रहण करने पंहुचे।





