मथुरा। मगोर्रा क्षेत्र अंतर्गत कटैलिया गांव के निकट बने हनुमान मंदिर के समीप मगोर्रा पुलिस ने लोगों की सूचना पर एक 55 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है। शव बरामद होने के बाद मालूम चला कि शव स्थानीय गांव ऊमरी के रहने वाले प्रधान बनवारीलाल का भाई वीरवल उर्फ वीरमता पुत्र हुकुम सिंह का है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। हालांकि मृतक वीरपाल की मौत कैसे हुयी यह अभी तक पता नहीं चल पाया है। ग्रामीणों की मानें तो वीरमता फसल बर्बादी व सूखे के चलते दो वर्षों से हो रहे कृषि नुकसान से पेरशान था। वही रात्रि में ही वह घर से ट्यूबैल पर जाने की कहकर निकला था। आखिर वह कटैलिया स्थित हनुमान मंदिर के समीप कैसे पंहुचा ये कहा नहीं जा सकता। फिर भी प्रथम दृष्टया पुलिस मान रही है कि उसकी जेब में कुछ दवायें भी मिली हैं। कहीं दवा के सेवन के बाद उसकी मौत की चर्चायें चल रही हैं। सुबह जेसे ही ग्रामीणों को मृतक के शव का पता चला तभी गांव से भीड़ मोके पर पंहुच गयी। भीड़ को देखकर तीन थानों का फोर्स भी मौके पर पंहुच गया। ग्रामीण की मौत को लेकर तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे हैं।





