दोस्तों के साथ हरियाणा के कैथल से गिर्राज परिक्रमा करने आया हुआ था मृतक श्रद्घालु
गोवर्धन। हरियाणा के कैथल से अपने दौस्तों के साथ गिर्राज प्रभु की सप्तकोसीय परिक्रमा करने गिर्राज धाम आये अशोक जिंदल उम्र करीव 45 बर्ष की गिर्राज परिक्रमा करते समय पंचमुखी हनुमान के निकट संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जिस घटना की सूचना मृतक श्रद्घालु के दोस्तों ने थाना पुलिस को दी तो घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुॅची गोवर्धन थाना पुलिस ने मृतक परिक्रमार्थी श्रद्घालु के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
हरियाणा के गॉव गोहला जिला कैथल निवासी अशोक जिन्दल अपने दौस्त सुरेन्द्र चैहान, राजवीर गर्ग, जसप्रीत दिलवाग, के साथ गिरार्ज धाम की सप्तकोसीय परिक्रमा करने के लिये रविवार रात्रि को आया था। जहॉ रात्रि को दोस्तों के साथ परिक्रमा करते समय अशोक जिन्दल की राधाकुण्ड कच्ची परिक्रमा मार्ग स्थित जहाजघर के निकट अचानक तबियत खराब हुई और कुछ समय बाद ही अशोक जिन्दल की मौत हो गई। घटना की जानकारी दोस्तों ने मृतक श्रद्घालु अशोक जिन्दल के परिजनों को दी तो परिजन भी गोवर्धन आ गये। जहॉ थाना पुलिस ने मृतक युवक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।





