संस्कृति गु्रप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स के छात्रों का यूपीटीयू का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत

मथुरा। संस्कृति ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूशन्स के उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय से सम्बद्व विभिन्न कोर्सो का गत दिवस परीक्षा परिणाम घोषित हो गया है। परीक्षा परिणाम अति उत्साहवर्धक रहा। अन्तिम वर्ष बी0टेक0 की विभिन्न संकायों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। परीक्षा फल के परिणामों से उत्साहित होकर संस्कृति ग्रुप आॅफ इंस्ट्टयूशन्स के चेयरमैन सचिन गुप्ता ने सभी सम्बन्ध्ति फैकल्टी एवं छात्रों को बधाई दी। उन्होंनें कहा कि संस्कृति संस्थान श्रेष्ठ शैक्षणिक व्यवस्था का पक्षधर है तथा इस हेतु अनुभवी, योग्य और समर्पित शिक्षकों को नियुक्त कर शिक्षा व्यवस्था को सम्पादित कराता है जिसके कारण ही इस प्रकार का उच्च शैक्षिक परिणाम सामने आता है।  बी0टेक0 अन्तिम वर्ष मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 8 छात्रा आनर्स के साथ उत्तीर्ण हुए जिनमें अनिल कुमार 87.30 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान पर रहे, दीपक गोला, विकास कुमार क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे, सिविल इंजीनियरिंग में 5 छात्र आनर्स के साथ उत्तीर्ण हुए जिनमें दुर्गेश कुमार पाण्डेय 83 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम स्थान पर रहे, मानपाल सिंह तथा राहुल यादव क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे एवं इलेक्ट्रानिक्स एण्ड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग के  छात्र जयकिशन एवं महेश कुमार क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे, और कम्प्यूटर सांइस इंजीनियरिंग के  छात्र चन्द्रशेखर, डालचन्द्र क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान के साथ उत्तीर्ण हुए। इस प्रकार सभी इंजीनियरिंग संकायों का परीक्षाफल अति उत्तम रहा।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti