संस्कृति ग्रुप में रक्तदान शिविर का आयेाजन

 

मथुरा। लाइफ लाइन ब्लड बैंक मथुरा द्वारा संस्कृति ग्रुप आॅफ इंस्टीट्यूट छाता में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ संस्थान के चेयरमैन सचिन गुप्ता एवं ब्लड बैंक के पदाधिकारी डाॅ0 पवन अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया। शिविर में संस्थान के छात्र छात्राओं ने रक्तदान किया छात्रों का कहना है यह एक बहुत ही महान कार्य है प्रत्येक छात्र बहुत ही उत्साहित दिखाई दे रहा थे। डाॅ. पवन अग्रवाल ने उपस्थित सभी छात्रों एवं स्टाफ को रक्तदान के बारे में जानकारी दी तथा सभी को रक्तदान करने की अपील की और कहा कि रक्तदान पूर्णतः सुरक्षित है इसका कोई दुष्परिणाम भी नहीं है। गु्रप के कार्यकारी निदेशक पो0 पीसी छाबड़ा ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को इस तरह के मानवीय कार्याें में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए क्योंकि हमारी एक छोटी सी भागीदारी अनेक लोगों के जीवन में बहुत बड़ा योगदान साबित हो सकती है। रक्तदान प्रत्येक व्यक्ति को करना चाहिए इससे से यह साबित होता है कि हम सभी लोग मानवता के सभी मूल्यों पर विशेष ध्यान देते है उन्होंने रक्त दान को जीवन दान के समान बताया। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षकों एवं छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। शिविर के समापन पर डाॅ. पवन अग्रवाल ने चेयरमैन सचिन गुप्ता को स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस अवसर पर निदेशक प्रो0 कल्यान कुमार, रजिस्ट्रार पूरन सिंह, दिलीप सिंह, अश्वनी शर्मा आदि उपस्थित रहे। ग्रुप के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अवनीश कुमार ने आभार व्यक्त किया। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti