संस्कृति ज्ञान खोज प्रतियोगिता में विजयी रहीं छात्र-छात्राएं एवं विद्यालय के अध्यापक
-प्रदेश व अन्य जिले से आए छात्रों ने लिया भाग
मथुरा। संस्कृति ज्ञान खोज प्रतियोगिता 2015 अन्तर्राविद्यालय अन्तर्राज्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन संस्कृति कैम्पस छाता, आज किया गया। जिसमें इलाहाबाद, कानपुर, लखनऊ, आगरा, मथुरा, हाथरस के प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के अलावा उत्तर प्रदेश के अन्य विभिन्न जिलों एवं होडल, पलवल एवं हरियाणा और राजस्थान प्रदेश के समीप के क्षेत्रों के विद्यालयों ने भी शिरकत की। इस प्रतियोगिता को विभिन्न चक्रों में आयोजित किया गया था। प्रारम्भिक चक्रों का आयोजन विभिन्न विद्यालयों के प्रांगण में संपन्न किया गया, जिसके माध्यम से विभिन्न टीमों का चयन किया गया। विभिन्न चयनित टीमों को विभिन्न समूहों में विभाजित कर प्रगतिशील अनुवीक्षण विभिन्न विद्यालयों में दस टीमों की चयन प्रक्रिया के साथ संपन्न हुई जिन्हें महामुकाबले के लिए चुना गया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता विभिन्न क्षेत्रों में ज्ञानबोध की परीक्षा होने के कारण इसकी लोकप्रियता विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं में अत्यधिक है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्र-छात्राओं को अपने ज्ञान बोध को बढ़ाने में मदद मिलती है। विभिन्न चक्रों में पूछे गये प्रश्नों में कठिनाई का स्तर बढता गया जिसके माध्यम से मेधावी विद्यार्थियों का चयन संभव हो पाया। सर्वोच्च न्यायालय की न्यायाधीश श्रीमती ज्ञानसुधा मिश्रा, एवं एचसी गणेशिया सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता ने क्रमश: मुख्य अतिथि पीठासीन अतिथि एवं अतिथि सम्मान के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
मुख्य अतिथि न्यायाधीश श्रीमती ज्ञानसुधा मिश्रा ने दर्शकों को संबोधित करते हुए इस तरह की प्रतियोगिता के निरंतर आयोजन पर बल देते हुए इसे आवश्यक बताया जिससे कि विद्यार्थियों के ज्ञानबोध को विभिन्न विषयों एवं क्षेत्रों में बढ़ाया जा सकता है। संस्कृति ज्ञान खोज प्रतियोगिता 2015 के विजेताओं को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय इनामी राशि संस्कृति ग्रुप समूह के चेयरमैन सचिन गुप्ता के द्वारा प्रदान किया गया। ज्ञान खोज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान श्रीबाबा सरस्वती विद्या मन्दिर, मथुरा, द्वितीय स्थान होली पब्लिक स्कूल, आगरा तथा तृतीय स्थान परमेश्वरी धानुका सरस्वती विद्या मन्दिर मथुरा ने प्राप्त किए।





