सडक सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी ने दिये कडे दिशा निर्देश

मथुरा। जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला की अध्यक्षता में सडक सुरक्षा समिति की बैठक कडे निर्देशों के साथ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुयी। उन्होंने कहा कि बडी बसों का प्रवेश शहर में न किया जाये। पूर्व में भी स्कूल संचालकों को निर्देशित किया गया था परन्तु उस पर अमल नही हो रहा है। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। बिना फिटनेश के यदि स्कूली वाहनों का प्रवेश शहर में होता है तो उसको नोटिस जारी कर वाहन को सीज किया जायें, फिटनेशयुक्त वाहनों को ही स्कूल संचालकों को रखने के निर्देश दिये। छोटे वाहनो को ही प्राथमिकता दी जाये। छोटे वाहनों से ही स्कूली बच्चों को घर से स्कूल लेजाया जाये। 

जिलाधिकारी ने कहा कि नगर में यातायात सुरक्षा की दृष्टि से स्कूल के पास चैराहों पर साइन बोर्ड लगाये जायें एवं स्पीड बे्रकरों को भी बनाया जाये तथा सडकों पर रिफ्लेक्टर सफेद पट्टी के लगाये जाये। जिससे स्कूली बसो के संचालन में कठिनाई न हो। पुलिस अधीक्षक यातायात व ए0आर0टी0ओ को निर्देशित किया कि वे समिति बनाकर इस कार्य को पूर्ण कराये। उन्होंने कहा कि नगर मजिस्टेªट एवं उप जिलाधिकारी के माध्यम से नगर में बढ रहे अतिक्रमण को हटाया जाये, जिससे सुरक्षा की दृष्टि से यातायात अवरूद्ध न हो पाये। उन्होंने कहा कि सी0एन0जी0 एवं एल0पी0जी0 गैस से चलने वाली स्कूली बसो को स्कूली बच्चों के जीवन केा दृष्टिगत रखते हुए इन पर रोक लगायी जाये। तथा ए0आर0टी0ओ0 को निर्देशित किया कि ऐसे स्कूली वाहनो को परमिट न दिया जाये, तथा निगरानी रखी जाये।

बैठक में अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरेन्द्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट, डा0 राजेश कुमार प्रजापति, उप जिलाधिकारी मथुरा एवं ए0आर0टी0ओ0 मुन्सी लाल, पुलिस अधीक्षक यातायात, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti