कोसी सड़क हादसे में मृतकों की संख्या हुयी पांच
बलदेव में सड़क हादसा, ग्रामीण मृत
मथुरा। कोसी में हुयी सड़क दुर्घटना में मृतकों की संख्या बढकर पांच हो गयी है। वहीं बलदेव रोड पर हुये हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गयी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटवन के समीप एक टैम्पों में टैक्टर ने पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी जिसमेें 5 लोगों की मौत हो गयी और आधा दर्जन लोग घायल हो गये। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोटवन के समीप गांव छौंकर वास से गमी में शामिल होकर लौट रहे डेढ दर्जन से सवारियों से भरे टैम्पों एच आर 74 ए 3515 में टैक्टर ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टैम्पों दो तीन बार पलट गया और पुलिया से नीचे जा गिरा। टैम्पों में सवार तीन लोगांे जिनमें टैम्पो चालक शमीम खान पुत्र जीवन खान निवासी कुनैना जिला नूह हरियाणा, साहुन पुत्र रहमान, मंगल गौरा पवुत्र इरफान, शेर मौहम्मद उर्फ शेरू पुत्र इतवारी, सुलेमान पुत्र सुपैदी की मौत हो गयी एवं आरजू 2 वर्ष एवं अन्जू 5 वर्ष सहित मामदेयी पत्नी सरदार, आसीन पत्नी मम्मन, मरीयम पत्नी खुर्शीद, अशरफी पत्नी रमजान, मम्मन पुत्र सफेदी, जमील पुत्र सुलेमान, शेरू पुत्र इतवारी, वत्तो पत्नी दीनू, खफीजा पत्नी रहमान, मजीदन पत्नी खलील आदि घायल हो गये। आस पास के गांवों के लोग दौडकर घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को कोसी के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में चार की हालत गम्भीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतकों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वहीं बलदेव थाना क्षेत्र में खपरपुत्र-महावन जाने वाले मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने बलदेव निवासी 30 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र हरिशचन्द्र में टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।





