बाइक फिसलनें से युवक की मौत, जिप्सी ने साइकिल रौंदी युवक का करूणान्त
मथुरा। जनपद के थाना राया क्षेत्र में दो अलग अलग घटनाओं में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थलों का निरीक्षण कर शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के राया हाथरस मार्ग पर अनियंत्रित होकर वाइक अचानक फिसल गई जिससें बाइक सवार राया निवासी 24 वर्षीय युवक विजय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। युवक को सड़क पर पड़ा देखा तो घटना स्थल पर भीड़ एकत्रित हो गई। इसी बीच घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। दूसरी घटना इसी थाना क्षेत्र के ग्राम मघेरा के पास जिप्सी कार ने एक साईकिल में टक्कर मार दी जिससें 20 वर्षीय साईकिल सवार नवीन निवासी अलीगढ़ लहुलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। साइकिल सवार को सडक पर पड़ा देख आसपास के लोग घटना स्थल पर एकत्रित हो गये। जिन्होंने युवक को सड़क से उठाकर किनारे किया और घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में पड़ें नवीन को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने लगें लेकिन नवीन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं। वहीं मृतक के परिजनों को घटना से अवगत करा दिया हैं।





