पत्रकारों को जानकारी देते एसएसपी डा. राकेश सिंह
नववर्ष में पुलिस को बड़ी उपलब्धि
मथुरा । अपराध के क्षेत्र में पुलिस के लिए मुसीबत बने सतेन्द्र फौजी को उसके आठ साथियों के साथ छाता और स्वाट टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को 2011 से तलाश थी। उसे आजीवन कारावास की सजा भी न्यायालय द्वारा दी जा चुकी है। इसके बाद भी वह अपराध के क्षेत्र में पुलिस के लिए मुसीबत बना हुआ था।
पुलिस लाइन स्थित सभागार में एसएसपी डा. राकेश सिंह ने इस संबंध में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि सतेन्द्र फौजी ने छाता व मगोर्रा क्षेत्र में हुई चार लूट की घटनाओं का इकबाल किया है। सतेन्द्र फौजी 2011 में चंदनवन में फौजी की पत्नी देवेन्द्री की हत्या भी कर चुका है, जिसमें उसे आजीवन कारावास की सजा हो चुकी थी, वह जमानत पर था, अपराध के क्षेत्र में चर्चित सतेन्द्र फौजी व इसके आठ सदस्य को छाता केातवाली पुलिस व स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर पिल्होरा बम्बा के निकट से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार अपराधियों में सतेन्द्र फौजी पुत्र रणधीर जाट निवासी हिसार हरियाणा, कर्मवीर पुत्र प्रहलाद निवासी गोहारी छाता, अजय फौजी पुत्र हरपाल निवासी हाइवे मथुरा, राधाचरण पुत्र खचेरा निवासी गुहारी छाता, रामवीर पुत्र शिव सिंह निवासी चैमुंहा जैंत, राजेश पुत्र मेघ सिंह निवासी तोष वृंदावन, राजेन्द्र पुत्र शिवराम निवासी सलेमपुर हाइवे, विनोद चैधरी पुत्र गब्बर निवासी पेलखू वृंदावन है। एसएसपी ने बताया कि गैंग लीडर सतेन्द्र फौजी ने छाता में महेन्द्रा एसयूवी लूट, मगोर्रा में टैªक्टर 2.40 लाख व छाता के गुहारी कट से टैªक्टर लूट की घटनाओं का इकबाल किया है। लुटेरों से महिन्द्रा टीयूवी, बजाज फैक्ट्री से लूटी गई रायफल, डीबीबीएल गन, मोबाइल व तमंचे बरामद किए हैं। एसएसपी ने स्वाट टीम व छाता कोतवाली पुलिस को इस उपलब्धी के लिए 15 हजार रूपए की नगदी प्रोत्साहित स्वरूप दिए जाने की घोषणा की है।





