भैंस खोलते बदमाशों का विरोध पड़ा भारी
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र के गांव सतोहा में बीतीरात बदमाशों ने भैंस खोलने का विरोध करने पर एक ग्रामीण को सरियों से पीट पीटकर घायल कर दिया। वहीं शोर शराबे के बीच लोगों के आ जाने पर बदमाश ग्रामीण से रूपये लूटकर भाग निकले।
मिली जानकारी के अुनसार ग्राम सतोहा का रहने वाला 45 वर्षीय बंशीलाल शर्मा अपने गांव स्थित पशुशाला (नौहरे) में पशु सुरक्षा को सो रहा था। इसी बीच रात्रि करीब बारह बजे के करीब अचानक चार-पांच बदमाश नौहरे में घुस आये और बंशीलाल की भैंस खोलकर चलने लगे। आहट सुनकर बंशीलाल ने बदमाशों का विरोध किया तो सरिया व पाइप से उसकी पिटाई शुरू कर दी। हाथ-पैर के अलावा शरीर पर प्रहार करना शुरू कर दिया। एक बदमाश तमंचा लोड कर गोली मारने की कह रहा था तभी शोर शराबे के बीच ग्रामीण इकटठे हो गये। ग्रामीणों को आता देख बदमाश रफूचक्कर हो गये। बताया गया कि इस घटना में एक व्यक्ति गांव का भी शामिल है जिसे अंधेरे में मामूली तौर पर पहचान लिया गया है। घटना के संबंध में पीडि़त ने थाना हाईवे में शिकायत दर्ज कराई है।





