मथुरा। देश के महान सपूत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्मदिवस बाढपुरा स्थित श्री भीमसेन सैनी स्मृति सेवा समिति द्वारा सादगी एवं संकल्प के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता केके दलेला आईडीएएस ने करते हुये उनके चित्रों पर माला पहनाकर उनके आदर्शों पर चलने के लिये कहां इस अवसर पर विशन स्वरूप सैनी ने पुष्प अर्पित कर बच्चों को दोनों महान हस्तियों के बोर में बताया। इस अवसर पर गांधीजी का प्रिय भजन भी गाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश कुमार सैनी ने कहा कि सच्चे ईमानदार देशभक्तों के आचरण को हमें हमेशा अपने जीवन में अपनाना चाहिये। इस अवसर पर प्रेम सिंह सैनी, उमेश वाष्र्णेय, प्रीती कुलश्रेष्ठ, मनोरमा, मेधा सैनी, राजेश शर्मा, ललित, धीरज, अमित सैनी, भारती, तेजस, सानवीं सहित काफी लोग मौजूद थे। वहीं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती खादी कार्यकर्ताओं द्वारा हर्ष एवं उल्लास के साथ मनायी गयी। प्रातः प्रातः गांधी आश्रम मथुरा से प्रभातफेरी निकाली गयी जो भरतपुरगेट, चैक बाजार होते हुये विकास मार्केट स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्र्यापण एवं प्रार्थना सभा के साथ सम्पन्न हुयी। दोपहर में गांधी आश्रम खादी भवन परिसर पर सूत यज्ञ, चरखा कताई, गीता प्रवचन बापू की तस्वीर पर माल्यार्पण कर बापू एवं लाल बहादुर शास्त्री का संस्मरण कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामवीर दीक्षित ने की। सभा का संयोजन शिवदत्त चतुर्वेदी ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा, अनिल मिश्रा, जगदम्बा प्रसाद तिवारी, हरीराम सिंह, अजय शर्मा एडवोकेट, विजय बहादुर, राम नारायन मिश्रा, सुरेश दुबे, लाल बहादुर वर्मा, दिनेश तिवारी, रमन लाल, राम अनुज मिश्र, राम सिंह, मनोज गौड़, काशीनाथ मशीन वाले, विजय गोयल, महेन्द्र, बबीता सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, प्रेमचन्द्र रस्तोगी, मयंक यादव, सुरेश पांडेय, राधेश्याम आदि मौजूद थे।





