मथुरा। श्री माथुर चतुर्वेद परिषद की कार्यकारिणी की बैठक कार्यालय विश्राम घाट पर परिषद के संरक्षक महेश पाठक की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई। जिसमें परिषद के द्विवार्षिक चुनाव हेतु सदस्यता अभियान पर विचार विमर्श किया गया और सदस्यता अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए कहा गया। बैठक में विचार व्यक्त करने वालों में प्रमुख रूप से परिषद के संरक्षक गिरधारी लाल पाठक, नवीन नागर, बालकृष्ण पाठक, अजय चतुर्वेदी, कमल चतुर्वेदी आदि थे।





