सौंख में सनराइज बाॅयज ग्रुप द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाएं
मेंहदी में बृजमाधुरी, पेटिंग में पूनम, रंगोली में श्वेता जोशी प्रथम
करीब चार दर्जन बालिकाओं ने किया प्रतिभाग
सौंख समाचार। सोमवार को सनराइज बाॅयज एण्ड गल्र्स ग्रुप के तत्वावधान में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित करायी गईं। जिसमें करीब 46 बालिकाओ ने प्रतिभाग किया। आयोजित मेंहदी, पेटिंग, रंगोली आदि प्रतियोगिता स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में संपन्न र्हुइं। जो देर शाम तक चलीं। बाद में सांय 8 बजे आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सभी बालिकाओं को पुरस्कार प्रदान किये गये।
कस्बा की स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला में सुबह 11 से प्रतियोगिताएं प्रारम्भ हुई। मेंहदी, पेटिंग, रंगोली प्रतियोगिता में करीब चार दर्जन बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। सर्व प्रथम मंेहदी प्रतियोगिता में बृजमाधुरी शर्मा ने प्रथम, हैप्पी सिंघल ने द्वितीय, मालती देवी व तनु रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेटिंग प्रतियोगिता में पूनम गर्ग ने प्रथम, श्वेता जोशी ने द्वितीय व काजल अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में श्वेता जोशी ने प्रथम, काजल अग्रवाल ने द्वितीय व बरखा चैहान और अर्चना कुन्तल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मण्डल में अर्चना शर्मा, अंजलि गर्ग, ममता शर्मा, शकुन्तला चैधरी, तनु बंसल ने भूमिका निभाई। देर शाम को आयोजित पुरस्कार समारोह में सभी प्रतिभागियो को पुरूस्कार वितरित किये गये। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि रोहिताश्व वर्मा, विशिष्ट अतिथि चैक प्रभारी सत्यवीर सिंह यादव, राजकुमार चैधरी, सोनू अग्रवाल ने प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किये। सांत्वना पुरस्कार सभासद प्रतिनिधि प्रेमसिंह माहौर ने प्रदान किये। इस मौके धीरज वर्मा, जिला योजना समिति के सदस्य प्रतिनिधि अनिल कुमार, पंकज अग्रवाल, दीपक वर्मा, संस्था अध्यक्ष रवि गर्ग, गोविन्द गर्ग, खुशबू चैधरी, माधुरी गर्ग, पूर्वी सिंघल, जूली विश्वास, ममता छौंकर, शुभम सिंघल, हनी सिंघल, चिंका, सोनू अग्रवाल, दुर्गेश सिंघल, आकाश गर्ग, आशुतोष सिंघल, जीतू आदि मौजूद थे। अध्यक्षता छेदालाल सिंघल व संचालन पवन तिवारी ने किया।





