सनातन धर्म को बचाने को सन्त आश्रमों से वाहर निकलें- गिरि

मथुरा। धर्म प्रचारिणी सभा के तत्वाधान में होली पर्व का आयोजन राजस्थान साधु समाज तथा श्री सनातन धर्म उत्तर भारत के प्रमुख प्रचारक महन्त वीरेन्द्रानन्द गिरि की अध्यक्षता मे मनाया गया। इस अवसर पर सन्त वीरेन्द्रानन्द नें कहा कि समाज के भीतर वर्तमान में जो कुरीतिया है उनको दूर करने के लिए सन्त महन्तों को आश्रमों का मोह त्याग करा सनातन धर्म के प्रचार के लिए जगह जगह जाना होगा। हमारी संस्कृति पर वर्तमान मतमन्तर हावी हो रहा हैं। जिससे समाज को बचाया जाना आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि इसी के साथ साथ गंगा यमुना सरस्वती में दूषित जल के शुद्विकरण और धार्मिक स्थलों की पवित्रता को वापस लाने के लिए सन्त समाज को आगे आना होगा। इस अवसर पर महन्त रामनन्द पुरी, सोमनाथ गिरि, स्वामी अचितानन्द सरस्वती, स्वामी भोलानन्द, रमेशानन्द, राघवानन्द, गणेशदास, रामनाथ अग्रवाल, योगेन्द्र, आदि ने यमुना की पवित्रता बनाये रखने के लिए इसका पूजन करने निश्चय किया।

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login