सनी लियोन ने बताया सफल शादी का मंत्र

ऐसे समय में जब बॉलीवुड की कई सेलेब्रिटीज के रिश्ते बिखर रहे हैं, डेनियल वेबर के साथ जनवरी 2009 से विवाह बंधन में बंधी अभिनेत्री सनी लियोन का कहना है कि खुशहाल और सफल शादी का मंत्र समझौता है। इस साल फरहान अख्तर-अधुना भबानी और अरबाज खान-मलायका-अरोड़ा खान समेत कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने अपने रास्ते अलग करने का फैसला कर लिया।

 

सफल विवाह का राज पूछने पर सनी ने बताया, ‘‘सफल विवाह का राज विश्वास और समझौता है। मैं ‘हैप्पी वाईफ, हैप्पी लाईफ’ की कहावत में यकीन रखती हूं। लेकिन सफल शादी का मतलब समझौता, बिना शर्त प्यार, एक दूसरे के साथ संवाद और विश्वास है।’’ और पढ़े... 

 

‘एक पहेली लीला’ की अभिनेत्री ने जोर देकर कहा कि अच्छी और लंबे समय तक चलने वाली शादी के लिए समझौता बेहद जरूरी है। सनी का असली नाम करणजीत कौर वोहरा है।  सनी ने कहा, ‘‘समझौता सबसे ज्यादा जरूरी है क्योंकि आप हर बात पर सहमत होने के लिए बाध्य नहीं हैं। रिश्ता ऐसे ही निभता है।’’ सनी ने 2012 में कामुक थ्रिलर फिल्म ‘जिस्म 2’ से बॉलीवुड में अभिनय की पारी की शुरुआत की थी। उन्होंने एक बार कहा था कि उन्हें लगता है कि वह बॉलीवुड में बाहरी हैं।

 

हिंदी सिनेमा में नाम कमाने के बाद क्या अब भी उन्हें ऐसा लगता है? इस सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘मैं बॉलीवुड में कई अच्छे लोगों से मिली हूं और मैं इस बात के लिए खुश हूं।’’ सनी को शाहरुख खान अभिनीत ‘रईस’ के एक गीत के लिए भी लिया गया है। कहा जा रहा है कि सनी और शाहरुख पर फिल्माया गया यह गीत 1980 के हिट गीत ‘लैला ओ लैला’ का नया रूप है। मूल गीत फिरोज खान और जीनत अमान पर फिल्माया गया था। 

सनी ने कहा कि शाहरुख के साथ काम करना उनके लिए सपना पूरा होने जैसा है। अभिनेत्री ने कहा, ‘‘यह बेहद शानदार और सपना पूरा होने जैसा था। उनके साथ काम करने को लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं।’’ सनी ने कहा, ‘‘मुझे उनके साथ काम करके अच्छा लगा। यह मेरी खुशकिस्मती है।’’ कनाडाई अभिनेत्री की चार साल की बॉलीवुड यात्रा मिली-जुली रही। 

फिल्म की असफलता के प्रभाव के बारे में सनी ने कहा, ‘‘बेशक, जब आप किसी फिल्म में काम करते हैं और उसके लिए पूरी मेहनत करते हैं, लेकिन वह सफल नहीं होती तो फर्क पड़ता है।’’ सनी युवाओं पर आधारित टीवी कार्यक्रम ‘एमटीवी स्पिलट्सविला सीजन 9’ की मेजबानी करती दिखाई देंगी। कार्यक्रम का प्रसारण 11 जून को होगा। उन्होंने कहा कि टीवी शो के नौंवे संस्करण में कुछ नई और रोचक स्थितियां हैं।

सनी ने कहा कि रियेलिटी शो ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला’ जिंदगी की सच्चाई दिखाता है। शो में पहले कई बार प्रतिभागियों के बीच जुबानी लड़ाई दिखाई गई थी। इस बारे में अभिनेत्री ने कहा कि ‘लोग परेशान हो जाते हैं और कई बार वे अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख पाते।’ 

साभार-khaskhabar.com


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti