सन्त गोर्डेय जी की 139वी जयन्ती मनाई

मथुरा। अखिल भारतीय समता फाउडेशन द्वारा कृष्णा नगर स्थित बिजली घर बगीची पर महान विभूति महात्मा सन्त गोर्डेय जी की 139वी जयन्ती मनाई गई। इस अवसर पर पुष्पाजंलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ ग्राम पंचायत सदस्य संजय कुमार ने गोर्डेय जी के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित कर किया। इसा अवसर पर संजय ने कहा कि सन्त गोर्डेय बहुजनों के महात्मा थे। उनके द्वारा देश के कौने कौने में समाज सुधार के लिए अलख जगाई गई। कार्यक्रम में डा0 जगदीश मौर्य ने कहा कि सन्त गोर्डेय ने महात्मा बुद्व के बताये धम्म मार्ग पर चलकर 1933 से 1956 तक बाबा सहाब अम्बेडकर के नेतृत्व में महाराष्ट के जन जन में अन्ध विश्वास छुआ छूत, असमानता के खिलाफ सघर्ष किया।  कार्यक्रम के अध्यक्ष लुकेश राही ने गोर्डेय जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज में व्याप्त असमानता और शोषण के विरूद्व उन्होंने लोक कल्याण हेतु जगह जगह धर्मशाला, कूआ, जलाशय आदि का निर्माण किया। कार्यक्रम में विनोद नागर, जगदीश मौर्य, दिनेश मिस्त्री, हेमराज सिंह, चोखेलाल प्रधान, राजूबहादूर सिंही, शिब्बों ठेकेदार, गोबिन्द सरन, प्रेम सिंह, सौदान सिंह, राजू गुर्जर, उमेश शर्मा, मुकीम खान, ब्रजलाल, आदि ने अपनी पुष्पाजंलि अर्पित की।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login