मथुरा । सपा नेता मुकेश सिकरवार के प्रयासों से मंत्री शिवपाल यादव के आदेश के बाद गोवर्धन विधानसभा के गांव बांटी से अरहेरा बाजना होते हुये अलवर पुल राष्ट्रीय राजमार्ग-2 तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ नारियल फोड़कर और पूजा अर्चना कर मुकेश सिकरवार ने शुरूआत कराई। इस सड़क की लंबाई 6 किलोमीटर और लागत 1 करोड़ 12 लाख 85 हजार है। इस मौके पर सपा नेता का ग्रामीणों ने स्वागत किया। उन्हें सम्बोधित करते श्री सिकरवार ने कहा कि गोवर्धन विधानसभा में कोई भी सड़क जजर हालत में नहीं रहेगी। इस अवसर पर मदन प्रधान, जुगल फौजदार, रामकिशन, ब्रजगोपाल, भगवान सिंह, सत्यपाल पहलवान, बिजेन्द्र पहलवान, विजय सिंह, दाऊजी पंडित, दिलीप पंडित, मुकेश जाटव, कला डीलर, कुन्दन सिंह, रघुवीर ंिसह आदि उपस्थित रहे।





