सपा पिछड़ा प्रकोष्ठ बूथ लेविल तक संगठन खड़ा करेगी- निषाद

मथुरा। समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग की एक बैठक डेम्पीयर नगर काॅम्पलेक्स पर हुई। जिसमें बूथ कमेटी बनाये जाने को लेकर विचार विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष क्षेत्रपाल निषाद ने कहा कि हालाकि अभी उ0प्र0 के चुनावों में दो वर्ष का समय है लेकिन हमें अभी से तैयारियों में जुट जाना हैं। संगठन को मजबूत बनाने की दृष्टि से प्रान्तीय नेतृत्व द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत बूथ स्तर तक की कमेटिया गठित की जानी हैं। जिससें चुनाव में प्रत्येक बूथ पर सपा कार्यकर्ता नजर आये। जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी जिला पंचायत चुनाव में भी सक्रिय भागीदारी करेगी। इसी के साथ सभी कार्यकर्ताओं पंचायत चुनाव व विधान परिषद चुनाव में सपा का झण्डा फहराने के लिए अभी से जुट जाना चाहिए। सपा नेता पहलाद यादव व नीटू चैधरी ने कहा कि जनपद में लगभग 1800 बूथ है पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रत्येक बूथ पर अपनी कमेटिया स्थापित करनी होगी तभी हम अपने प्रत्याशियों को जिताने में सफल होगे। बैठक में रूपम सिंह, मुकेश यादव, पप्पू सैनी, सुरेश तौमर, सुनिया पहलवान, सतीश यादव, लक्ष्मण कुशवाह, देवकी नन्दन कश्यप, त्रिलोक चन्द्र गोला, सीता राम चैधरी, हेमराज प्रधान, प्रमोद दर्जी, नवीन तौमर आदि मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti