गोवर्धन के कस्बा राधाकुंड में गरीबों को कम्बल वितरित करते हुए सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी, चेयरमैन प्रतिनिधि दाऊ जी ठेकेदार व अन्य
स्वास्थ्य संबंधी सरकारी योजनाओं से अवगत करायें
मथुरा। गोवर्धन राधाकुंड में आयोजित कार्यक्रम में सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों के हित में कई कदम उठा रही है। लोहिया पेंशन योजना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के माध्यम से गरीबों का इलाज किया जा रहा है। लेकिन सरकार की ओर से गंभीर बीमारियों से ग्रसित गरीबों के इलाज के लिए फैसला लिया है। राज्य में रहने वाले किसी भी गरीब आदमी का इलाज देश के किसी भी अस्पताल में हुआ हो, उसका खर्चा प्रशासन की मदद से शासन द्वारा दिया जाएगा। उन्होंने मथुरा जनपद के अंतर्गत कस्बा राधाकुंड में भजन पूजा करने वाली बंग विधवा, बंगाली महिलाओं को मदद का पूरा भरोसा दिलाया। उनको सरकारी योजनाओं में पेंशन, आवास जैसी मूलभूत सुविधाएं भी दी जाएंगी। इसके अलावा सर्दी के मौसम को देखते हुए गरम कंबल वितरित किये गये। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन से सभी जगह अलाव जलवाने के लिए भी कहा। इस अवसर पर गौरव कौशिक, सतीश, डॉ. हरस्वरूप यदुवंशी, अशोक आदि थे।
बाॅक्स
चरण सिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
मथुरा। समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष डाॅ. अशोक अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट स्थित चैधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और मिठाई वितरण की। इस मौके पर डाॅ. अग्रवाल ने कहा कि चैधरी साहब किसानो के मसीहा थे और वह भारत के सातवें प्रधानमन्त्री थे। इस मोके पर वहाँ अरुण दीक्षित, रवि यादव, नीटू शर्मा, मो. जाहिद चीना, भूरा शेख, भगवती चतुर्वेदी, जीतेन्द्र सैंगर, मुस्तकीम, अनिल शर्मा, कोमल किशोर, सीबी त्रिपाठी, किशोरी श्याम जादौन, गौरव जादौन, दीपक गुप्ता, चन्दो पहलवान आदि लोग उपस्थित थे।





