मथुरा। राया के गौ रक्षक सेवा के पदाधिकारियों पर समाजवादी पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने गौ सेवा के नाम पर वसूली करने का आरोप लगाते हुए बीते दिनों हुई घटना के विरोध में आज कस्बा राया में गौ सेवकों का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। कस्बा राया के ब्रजेश शुक्ला, हरीबाबू गर्ग, रहीश एल्बी,समसुल खांन, नईम, साकिर, मौ. हुसैन, गब्बर आदि सपाईयों ने आज शुक्रवार राया कस्बा में गौ सेवकों का तीखा विरोध प्रकट किया। उनका कहना था कि गौरक्षा समिति के सबल दस्ते गौसेवा के नाम पर ट्रक चालकों, कैंटर चालकों से मनमानी वसूली करते है। राया से होकर अलीगढ़ जाने वाले माल वाहक वाहनों से यह वसूली गौ रक्षा के नाम पर की जाती है। ऐसे मेें अगर कोई वाहन चालक पैसे देने से इंकार करता है। तो उसके साथ मारपीट की जाती है। बीते दिनों हुई घटना भी ऐसी का परिणाम है। सपाईयों ने राया पुलिस द्वारा गौ सेवा की कार्यवाही की प्रशंसा की। उन्होंने गौ सेवकों द्वारा पुलिस के खिलाफ किए जा रहे प्रदर्शन की निंदा भी की है।





