मथुरा । गिरिराज की भूमि गोवर्धन की गिरि तहलटी का गिरवर कुंज जहाँ गिरिराज धरन की जय जयकार से गूंजता रहा वहीं यमुना, गंगा गोदावरी, बह्मपुत्र, चिनार, कृष्ण, अलखनंदा के पवित्र जल, दूध, दही, शहद व जड़ी बूटियों के पंचामृत से श्रीगिरिराज महाराज का दिव्य पंचरत्नम महाभिषेक सम्पन्न हुआ। मुख्य यजमान हाईकोर्ट के जज न्यायमूर्ति आलोक कुमार मुखर्जी ने भक्ति भाव से अभिषेक कर आरती की। छप्पन भोग उत्सव की पूर्व संध्या पर वैदिक मंत्रोच्चरण के अध्यख पंडित कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी द्वारा महाभिषेक सम्पन्न कराया। गोपी स्वरूप धारण करते महिलाएं एंव ग्वाल रूप धारण करते समिति परिवार के सदस्य गाजे बाजे के साथ छप्पन भोग स्थल गिरवर कुजं में अभिषेक करने को आए। इन्द्र के मानमार्दन के उपरांत ब्रजवासियों ने जैसे श्रीगिर्राज महाराज को छप्पन भोग लगाया उसी भाव को साकार करने केउददेश्य से श्रीगिरिराज सेवा समिति परिवार द्वारा यह उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला जज श्याम लाल, समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल, अध्यक्ष दीनानाथ अग्रवाल, मंत्री अशोक आढ़ती, नीरज गोयल, दिनेश सादाबाद राजेन्द्र सर्राफ, भगवानदास खण्डेलवाल, राघवेन्द्रगर्ग कन्नूसर्राफ, हरीश गिलट, मुरारी सरन संजय जिंदल महावीर अग्रवाल राकेश गर्ग आदि ने गिर्राज महाराज का अभिषेक किया।





