सब्जी विक्रेताओं की समस्याओं को एडीएम को सौंपा ज्ञापन

गरीब एकता दल ने की सब्जी विक्रेताओं को उचित स्थान की मांग

मथुरा। वृन्दावन नगर में पिछले काफी दिनांे से रोजी रोटी के लिये परेशान बड़ी मण्डी के फल व सब्जी विक्रेता बुधवार को गरीब एकता दल के पदाधिकारियों के साथ एडीएम रविन्द्र कुमार अवस्थी से मिले। जहां दल के कार्यकर्ताओं ने सब्जी विक्रेताओं की परेशानी को लेकर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। वहीं सब्जी विक्रेताआंे की पीड़ा को दल के कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्टेªट रामअरज यादव के समक्ष भी रखा। गौरतबल है कि वृन्दावन पानीगांव मार्ग स्थित नवीन मण्डी संचालित होने से प्रशासन ने सभी बड़ी मण्डी के सब्जी विक्रेताओं को मण्डी खाली करने का आदेश दिया था। सब्जी विक्र्रेताओं के अनुसार नवीन मण्डी में लगभग 35 लाईसेंस धारकों को दुकाने नहीं मिल सकी है। जिससे इन लोगों के आगे रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। वहीं मण्डी खाली न करने की, दूसरी वजह नवीन सब्जी मण्डी में आसमान छूती दुकानों की कीमतंे हैं जिनकी वजह से वह अपने पुराने स्थान को छोड़ने नहीं चाहते। गरीब एकता दल के राष्ट्रीय दिशा निर्देशक बाबा मदन बिहारी दास ने इन लोगों के लिये प्रशासन उचित व्यवस्था करने की मांग की है। इल के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक महाजन एवं उपाध्यक्ष दीपक गोयल ने प्रशासन से सब्जी मण्डी के व्यापारियों को मण्डी में निश्चित स्थान की व्यवस्था करने की मांग की है। साथ ही इन लोगों को दिये गये स्थान को खाली न कराने की भी मांग की। इस अवसर पर योगेश उपाध्याय, छोटू ठाकुर, गोपाल शर्मा, गोपाल शर्मा व बड़ी संख्या सब्जी विक्रेता मौजूद रहे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti