सब्सिडी को लेकर गैंस उपभोक्ताओं में भ्रम की स्थिति

मथुरा। गैस उपभोक्ताओं को ही हो रही परेशानियों से बेखबर जिलापूर्ति अधिकारी की उदासीनता पूर्ण व्यवहार के चलते जनाक्रोश धीरे धीरे बढ़ता जा रहा हैं। जैसे जैसे 1 जनवरी नजदीक आ रही है केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की जा रही कैश मनी ट्रांसफर स्कीम से आम जनता में भ्रम की स्थिति हैं। नगर की पिछड़ी दलित बस्तियों के लोग गैंस एजेसियों के स्वामियों द्वारा किये जा रहें तानाशाही पूर्ण व्यवहार से दुखी हैं। नगर में बड़ी संख्या में लोग आधार कार्ड बनवाने से वंचित हैं। मगर गैंस एजेन्सी स्वामी लोगों को 1 जनवरी से नौ सब्सिडी कसा सिलेन्डर देने की सूचना दे रहें है। बताया जाता है के केन्द्र सरकार द्वारा 1 जनवरी 2015 से उपभोक्ताओं को उनके खाते में सब्सिडी दी जायेगी और एजेन्सी पर पुरे पैसे लिए जायेगे। नगर की विभिन्न गैस एजेसियों पर आधा एवं बैंक पास बुक जमा करने वालों की लम्बी कतार होने के चलते 1 जनवरी 2015 से उक्त योजना में उपभोक्ताओं द्वारा फार्म जमा करने की धीमी गति के कारण केन्द्र सरकार के पट्रोलियम एवं गैंस मंत्रालय द्वारा उक्त योजना को 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया हैं। अतः स्थानीय जिला प्रशान को उपभोक्ताओं को गुमराह करने वाली गैंस एजेसियों की निगरानी कर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करनी चाहिए।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti