मथुरा। छावनी मथुरा में एक माह के समर कैंम्प का आयोजन स्ट्राईक वन के जनरल अफसर कमांडिंग लेप्टिनेंट जनरल शौकिन चैहान की अगुवाई में किया गया।
कैम्प के दौरान सभी आयु के बच्चों ने आर्ट एण्ड क्राफ्ट कला नृत्य और कराटे क्लासिज में भाग लिया। इस दौरान बच्चों के लिये बहुत सी गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसका उदेदश्य बच्चों की अभिरूचि को बढावा देना था। कैम्प के समापन समारोह के दौैरान बच्चों ने अपने अभिभावकों और स्ट्राईक वन के उपस्थित उच्च अधिकारियों के समक्ष अपने हुनर का प्रर्दशन प्रस्तुत किया। बच्चों ने हिन्दी फिल्मों के गानों पर अदभुत नृत्य तथा कराटे के प्रर्दशन के दौरान दर्शकों की सांसे मानों थम सी गयी थी बच्चों की शेर सी दहाड और उनके आत्मविश्वास को देखकर सभी दंग रह गये।
कार्यक्रम के अंत में स्ट्राईक वन के जनरल अफसर कमांडिंग की तरफ से स्टेशन कमांडर द्वारा सभी बच्चों को प्रमाण पत्र भेंट स्वरूप दिये गये। अंत में बच्चों ने अपने विचारों को अपने अभिभावको और उपस्थित अधिकारियों के साथ साझा किये।





