समाजवादी ग्रामीण बस सेवा मुकेश सिकरवार ने किया शुभारम्भ

गोवर्धन में समाजवादी ग्रामीण बस सेवा को झण्डी दिखाकर रवाना करते सपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मुकेश सिकरवार एवं अन्य

गोवर्धन। प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी की सरकार ने ग्रामीण अंचल को सड़क परिवहन से जोड़ने के मकसद से समाजवादी ग्रामीण बस सेवा का संचालन आरम्भ किया है। गोवर्धन में इस बस सेवा के आरम्भ पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ठा0 मुकेश सिंह सिकरवार ने हरी झण्डी दिखा कर सकरवा मलसराय दौसेरस के ग्रामीण मार्ग पर इसका शुभारम्भ किया। कस्बे के सकरवा रोड अडडे पर पथवारी मन्दिर के सम्मुख रवाना की गयी इस बस के शुभारम्भ के मौके पर सपाईयों ने मिष्ठान वितरण किया एवं सरकार एवं सूबे के युवा मुख्यमंत्रंी अखिलेश यादव को बारम्बार साधुवाद दिया। श्री सिकरवार ने इस मौके पर कहा कि सूबे के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पहली बार प्रदेश के ग्रामीण और किसान की सुधि लेकर इस बस सेवा का शुभारम्भ किया है। इससे पूर्व कभी भी किसी भी सरकार ने ऐसा बेहतर प्रयास नहीं किया। बस सेवा के शुभारम्भ के मौके पर उनके साथ इस मौके पर सैंकड़ों की तादात में सपा कार्यकर्ताओं के अलावा ग्रामीण और किसान मौजूद रहे। उन्होंने इस भव्य शुभारम्भ पर मिष्ठान वितरण कर खुशियां भी मनाई।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti