मथुरा । अतिरिक्त जिला रजिस्ट्रार जनगणना, अपर जिलाधिकारी राजस्व रवीन्द्र कुमार की सूचनानुसार राष्ट्रीय जनंसख्या रजिस्टर के अद्यतन करने संबंधी पूर्व समस्त कार्यवाही पूर्ण कराने के संबंध में 30 अगस्त को सांय 6 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित होगी। उन्होंने सभी तहसीलदार एवं निकायों के अधिशासी अधिकारियों को परिपत्र जारी कर अपनी समस्त तैयारियों के साथ बैठक में समय से उपस्थित होने के निर्देश दिये हैं।





