सरकार के एक वर्ष के कामकाज का हिसाब देने दीनदयाल धाम पहुंचे प्रधानमंत्री

केन्द्र की पिछली सरकारों और प्रदेश सरकार पर जमकर बरसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

केन्द्र सरकार के गलियारों में से अब दलालों की भूमिका खत्म- नरेन्द्र मोदी

बुरा करने वालों के अब और भी बुरे दिन आयेगे- नरेन्द्र मोदी

दीनदयाल धाम फरह में आयोजित जनकल्याण रैली को सम्बोधित करते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

जनकल्यालण रैली में उमड़ा भाजपाईयों का सैलाब 

-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का एक प्रशंसक उनके रंग में रंगा हुआ

भीषण गर्मी में पानी को दौड़ते भागते रहे सुरक्षाकर्मी

रैली में पहुंचे भाजपाई भगवा टोपी और गालों पर भाजपा के चिन्ह के साथ 

फरह/मथुरा। केन्द्र की मोदी सरकार के एक वर्ष पूरे होने पर आज सरकार की उपलब्धियां गिनाने को यहां आयोजित जनकल्याण रैली में मोदी ने अपने एक वर्ष के काम काज का ब्यौरा दिया साथ ही उन्होंने जमकर पिछली सरकारों व प्रदेश सरकार पर निशाने साधते हुए उन पर जमकर हमला बोला। बृज की पावन धरती को कर्मयोगी भगवान श्री कृष्ण की भूमि कहने के साथ आरम्भ किये अपने भाषण में मोदी सरकार ने गरीब, किसान और गरीबी की बात करते हुए जनता से कई बार पूछा कि बताओ बुरे दिन चले गये या नहीं लेकिन अच्छे दिनों की बात उन्होंने अपने भाषण में आगे जाकर कही। उन्होने कहा कि सरकार के एक वर्ष के पूरे होने पर होने वाली ये रैली कहीं किसी राजधानी किसी बड़े शहर में हो सकती थी लेकिन कर्मयोगी भगवान श्रीकृष्ण मैने एकात्मवाद के प्रणेता पं0 दीन दयाल उपाध्याय की जन्म भूमि का इस रैली के लिये प्रस्ताव रखा जिससे मैं यहां आकर उनकी छोटी सी झोंपड़ी को नमन कर सकंू। 

अपने निर्धारित समय पर हैलीकाॅप्टर द्वारा पं0 दीन दयाल धाम फरह स्थित हैलीपैड पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मौके पर पहले पं0 दीनदयाल धाम स्मारक में दीनदयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वे सीधे मंच पर गये जहां भाजपाईयों ने उन्हें 365 कमल के फूलों की माला पहना कर उनका स्वागत किया। वहीं सांसद हेमा मालिनी ने उन्हें स्मृति चिन्ह स्वरूप भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट की। मंच पर बिना किसी अन्य वक्ता को कोई समय दिये बिना ही सीधे सीधे नरेन्द्र मोदी का भाषण आरम्भ हुआ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यहां कहा कि केंद्र में उनके नेतृत्व में सरकार आने के बाद से दलालों की भूमिका खत्म हो चुकी है और बुरा करने वालों के बुरे दिन आ गये हैं। राजग सरकार की पहली सालगिरह पर मथुरा में आयोजित इस रैली में नरेन्द्र मोदी ने संप्रग सरकार पर सवाल उठाते हुए उसे घोटालों की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष के दौरान भारत की धाक पूरी दुनिया में बढ़ी है और भ्रष्टाचार में गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि पिछले एक वर्ष के शासन काल में किसी तरह के घोटाले की खबर नहीं आई जबकि संप्रग सरकार के दौरान यह आम बात थी। कांग्रेस को परिवारवाद की राजनीति करने वाली पार्टी बताते हुए उन्होंने कहा कि देश की जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलाकर परिवारवाद की राजनीति को जड़ से उखाड़ फेंका। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पिछले तीस वर्षों में जितनी बिजली पैदा हुई उतनी राजग सरकार के एक वर्ष के शासन में ही पैदा हो गयी। उन्होंने कहा कि सरकार ने किसान, मजदूर, गरीब आदि सभी की चिंता करते हुए योजनाएं पेश कीं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि पहले केंद्र से एक रुपया राज्य तक जाते जाते कुछ पैसे ही रह जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली से चला एक एक पैसा जनता तक पहुंचता है। उन्होंने कहा कि देश के हर गरीब पर 2022 तक अपना मकान होग। कैन्द्र की सरकार गरीबों के कल्याण के लिए है और वह देश से गरीबों को दूर करने के लिए गरीबों को साथ लेकर ही दूर करेगे। उन्होंने कहा कि वह एक वर्ष के कार्यकाल में एक भी दिन चैन से नहीं बैठे है और इसी का परिणाम है कि देश अब आगे बढ़ रहा है। मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि गन्दगी से 7 हजार करोड़ लोग बीमार होते है इस लिए देश को गन्दगी से मुक्ति कर स्वच्छ भारत बनाना हैं। उन्होंने कहा कि गंगा और यमुना दोनो ही मेरी माॅ है और इन दोनो नदियों में स्वच्छ पानी देना हमारी सरकार की जिम्मेदारी है इसके सरकार ने कार्य शुरू कर दिया हैं। उन्होंने कहा कि मथुरा में पर्यटक आयेगा तो मथुरा का विकास होगा। प्रधानमंत्री ने रैली को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार चाहती तो एक वर्ष पूरा होने का जश्न किसी भी दिल्ली जैसे बड़े शहर में कर सकती थी लेकिन उन्होंने इसके लिए मथुरा को चुना। उन्होंने केंद्र की सरकार को गरीबों की सरकार बताया। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, गांधी और लोहिया को अपना प्रेरणा स्रोत बताया और इन्ही तीन महापुरूषों का भारतीय समाज और वर्तमान राजनीति पर पूरा प्रभाव बताया। इस दौरान स्थानीय सांसद हेमा मालिनी, उत्तर प्रदेश से सम्बन्धित सभी केंद्रीय मंत्री, राज्य भाजपा इकाई प्रमुख लक्ष्मीकांत वाजपेयी, राज्य प्रभारी ओपी माथुर और राष्ट्रीय महासचिव रामलाल भी मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti