मथुरा। गेहूं क्रय केंद्रों पर किसानों के गेहूं न लाने की वजह से अधिकांश क्रय केंद्र खाली पड़े हुए है। इसकी मुख्य वजह यह बताई जा रही है कि सरकार द्वारा गेहूं का समर्थन मूल्य कम होने के कारण किसान अपनी फसल को क्रय केंद्रों पर न लाकर बाजार में बेच रहा है। वहीं बताया जा रहा है कि इस बार किसानों ने गेहूं की पैदावार कम की है क्योंकि प्राकृतिक आपदा के चलते कई बार किसानों को गेहूं की फसल में भारी नुकसान उठाना पड़ा है। अब किसान गेहूं की फसल न कर साग सब्जियां एवं अन्य फसलों को प्राथमिकता दे रहा है। गेहूं की पैदावार कम होने के कारण जनपद में बनाये गये गेहूं क्रय केंद्र अधिकांश खाली पड़े हुए है। सूत्रो तो यह भी बताते है कि इन सरकारी क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए कोई सुविधा भी नहीं है और यही वजह है कि इन केंद्रों पर किसान अपने गेहूं न लाकर मंडी व बाजार में दलालों के माध्यम से अच्छे मूल्य पर बेच रहा है। जबकि सरकार द्वारा गेहूं का समर्थन मूल्य कम होने के कारण फिर किसान क्यों क्रय केंद्रों पर माल बेचेगा।





