सरकारी योजनाऐं जनजन तक पहुंचाने को एलईडी प्रचार वाहन जुटा

मथुरा। प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा प्रदेश में आम नागरिकोें लिए अनेक लाभकारी, तथा जनकल्याणकारी योजनाए लागू की गई है। इन योजनाओं की जानकारी शहर से लेकर ग्रामीण स्तर तक प्रत्येक नागरिक को हो और वे इसका भरपूर लाभ उठा सके, इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा है। प्रदेश के सूचना एंव जनसम्पर्क विभाग के निदेशक आशुतोष निरंजन ने इसके लिए प्रचार प्रसार हेतु समुचित व्यवस्थायें लागू की हैं। एली0ई0डी0 प्रचार वाहन के साथ-साथ संस्कृतिक कार्यक्रमों जादू, भजन, कठपुतली तथा नौटंकी दलों के माध्यम से भी ग्रामीण स्तर तक शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं एंव उपलब्धियों का प्रचार प्रसार लगातार किया जा रहा है ताकि आम जन शासन की नीतियों से अवगत हो उनका भरपूर लाभ उठा सकें। लखनऊ से आयी एल0ई0डी0 प्रचार वाहन द्वारा 12 फरवरी से 11 मार्च तक लगातार एक माह तक प्रचार-प्रसार कार्यक्रम विभिन्न स्थानों पर जा जाकर किया जा रहा है। जिलाधिकारी राजेश कुमार के मार्ग निर्देशन में जनपद में लगातार योजनाओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। बेटी बचाओं-बेटी पढाओं अभियान से लेकर कृषि, शिक्षा, स्वास्थ, छात्रवृत्ति, समाजवादी पेंशन योजना, वृद्धा, विकलांग, विधवा पेंशन योजना, शौचालय, आवास जैसी योजनाओं के बारे में लगातार ग्रामीण जनों को संस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से अवगत कराया जा रहा है। इसी क्रम में ब्लाॅक बल्देव, चैमुहाॅ, राया, मथुरा, छाता के विभिन्न ग्रामों में लखनऊ से आयी राजेन्द्र राही एण्ड पार्टी द्वारा इन योजनाओं प्रचार प्रसार किया गया ताकि आमजन योजनाओं का भरपूर लाभ उठा सकें।

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login