सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथी के उप्लक्छ में "रक्तदान शिबीर" सफलतापूर्वक संपन्न

 

मुंबई। सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथी के उप्लक्छ में १४ दिसम्बर २०१४ को " रक्तदान शिबीर" का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल पार्टी और भगवती हॉस्पिटल ब्लड बैंक द्वारा म्युनिसिपल स्कूल, दत्तपाड़ा रोड, बोरीवली(ईस्ट), मुंबई में किया गया था, जोकि सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। जहाँ पर काफी लोगों ने हिस्सा लिया और ६० बोतल ब्लड जमा हुआ। जहाँ पर सरदार वल्लभभाई पटेल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष दशरथभाई पारेख,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कल्पेशभाई पारेख, गांधी विचार मंच के अध्यक्ष श्री. मनमोहन गुप्ता, विनोद घोसालकर, नयन कदम, चेतन कदम, नरेश मारू,भास्कर कुरसुंगे, फिल्म अभिनेता महेश राज, गायक व अभिनेता महेंद्र सिंह इत्यादि लोगों ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई और सरदार वल्लभभाई पटेल को  श्रद्धांजलि दी और जनता ने कार्यक्रम को सफल बनाया। सरदार वल्लभभाई पटेल पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कल्पेशभाई पारेख कहा, " जनता ने काफी उत्साह दिखाया लेकिन कई लोगों का हीमोग्लोबिन कम था और कई लोगों को ब्लड प्रेसर था, इस कारण वे लोग रक्त दान नहीं कर सके।"      

 

 Sanjay Sharma Raj

(P.R.O.)


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti