सरस्वती कुण्ड और औरंगाबाद फीडर पर 70 लाख की हेराफेरी

इण्टक ने की खुलासे की मांग

मथुरा। विद्युत विभाग में सरस्वती कुण्ड फीडर व औरंगाबाद फीडर पर 70 लाख की हेराफेरी के कारनामों के खुलासे की मांग को लेकर इण्टक कार्यकर्ताओं ने आज कैण्ट स्थित बिजलीघर पर धरना प्रदर्शन किया। इण्टक जिलाध्यक्ष ताराचंद गोस्वामी ने कहा कि विद्युत विभाग के उपखण्ड अधिकारी जसवंत सिंह ने विभाग केा 70 लाख रूपये का चूना लगाया है। खुलासा होने के बाद अधिशासी अभियंता चै. ओमप्रकाश ंिसह ने इन्हें पांच-पांच लाख रूपये का दण्डात्मक जुर्माना तो डाल दिया लेकिन इन्हें पद से सस्पेंड नहीं किया। इ संबध में लाखों का चूना लगाने वाले जेल के अंदर नहीं किये गये लेकिन संविदा कर्मी ललित वर्मा को जेल भेज दिया गया। इण्टक कार्यकर्ताओं ने मांग की कि इस भ्रष्टाचार में लिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाये। ताराचंद गोस्वामी ने कहा कि मथुरा-वृन्दावन में विद्युत केबिल अण्डरग्राउण्ड जो डाली जा रही है इसको लेकर जगह-जगह सड़कें खोद दी गयी हैं। गडढों की वजह से पानी भर रहा है। गांवांे में भी जर्जर विद्युत लाइनों को नहीं बदला जा रहा है। इस अवसर पर अनु शर्मा, लोकेश शर्मा, केशवदेव शर्मा, गुरूवचन सिंह, राजेश शर्मा, विपती बघेल, राजकुमार शर्मा, अली शाह, प्रवीन कुमार, माया देवी, सुशीला देवी, कुसुमलता, सुनीता, सरोज, बसंत देवी, देवी रानी, संतोष रानी, छोटू आदि मौजूद थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti